Effects of Quitting Tea: 1 महीने तक चाय ना पिए तो शरीर पर क्या असर होगा, जानिए

Benefits of Quitting Tea: अगर आप चाय के शौकीन है तो आपको तो पता ही होगा कि चाय आपके लिए कितनी जरूरी चीज है। कई लोग तो दिन भर में कई कप चाय गटक जाते हैं, अगर उन्हें चाय ना मिले तो वह परेशान हो जाते हैं। तो ऐसे में यह सवाल उठता है कि अगर ऐसे व्यक्ति को एक महीने तक चाय ना दिया जाए तो उसके शरीर पर क्या प्रभाव पड़ेगा।
भारत देश की बात करें तो यहां करोड़ों लोगों की सुबह चाय के साथ ही होती है, ठंड के दिनों में तो चाय अनिवार्य सी चीज है।
छोटे से लेकर बड़ों तक सभी को चाय पीने की आदत होती है। इसमें कई लोग 2 से 4 बार दिन में चाय पीना पसंद करते हैं तो कई लोग 8 से 10 बार भी चाय का सेवन कर लेते हैं। चाय के सेवन से हमारे शरीर में तुरंत एक ताजगी और एनर्जी की अनुभूति होती है, लेकिन इसका ज्यादा सेवन शरीर के लिए हानिकारक भी होता है।
ये भी पढ़ेंःWhatsApp New Update: WhatsApp का नया फीचर होगा खास, Selfie से sticker बना सकेंगे users
कई बार चाय परेशानियों का कारण भी बन जाता है इसकी वजह से डॉक्टर चाय को छोड़ने तक की सलाह दे देते हैं। हालांकि चाय छोड़ने के बाद लोगों को उसकी तलब उठने लगती है और उन्हें बार-बार चाय पीने का मन करता है। इस स्थिति में अगर कोई 1 महीने के लिए चाय छोड़ दे तो उसके शरीर पर क्या असर होगा, आइए जानते हैं।
एक्सपर्ट मानते हैं कि चाय में कैफीन होता है, जिससे आपको चाय की लत लग जाती है। काफी लंबे समय तक कैफ़ीन वाली चीजों का इस्तेमाल करने से हमारे शरीर में डोपामाइन हार्मोन अत्यधिक मात्रा में रिलीज होता है और हमें चाय का एडिक्शन होने लगता है। ऐसे में जब कोई व्यक्ति चाय पीना कम करता है या फिर छोड़ता है तो उसके शरीर में मानसिक और शारीरिक रूप से परेशानी चालू हो जाती है। अचानक चाय छोड़ने की वजह से शरीर में थकान, सर दर्द और बार-बार चाय पीने का मन करता है, ऐसा कैफीन के एडिक्शन के द्वारा होता है। हालांकि यह एडिक्शन कुछ दिनों तक ही रहता है फिर थोड़े दिन बाद व्यक्ति नॉर्मल हो जाता है।
लगभग 1 महीने तक चाय का सेवन न करने से आपके शरीर में असहजता महसूस हो सकती है लेकिन कुछ समय बाद शरीर इसके अनुरूप अपने आप को ढाल लेता है हालांकि चाय का ज्यादा सेवन करना फायदेमंद नहीं है क्योंकि चाय में कैफीन की मात्रा अधिक होती है। इसके अधिक सेवन से हमारे नींद पर काफी प्रभाव पड़ सकता है। हमें नींद की कमी और थकान के साथ ही पेट में गैस, एसिडिटी और अपच की समस्या भी उत्पन्न होती है। चाय में उपस्थित कैफीन हमारे पेट में एसिड के प्रोडक्शन को बढ़ाता है साथ ही चाय हमारे हड्डियों में कैल्शियम की कमी का भी प्रमुख कारण हो सकता है।
ये भी पढ़ेंःDisadvantages of Potatoes: ज्यादा आलू खाने के पांच नुकसान, हो सकती है बड़ी समस्या
अगर आप चाय छोड़ने (chai Pina kaise kam Karen) का मन बना रहे हैं तो आपके लिए यह काफी सेहतमंद फैसला हो सकता है। आप सुबह-सुबह चाय के बजाय फ्रूट जूस और एनर्जी ड्रिंक का सेवन कर सकते हैं। अगर आप हर दिन फ्रूट जूस नहीं पी सकते तो गर्म पानी में नींबू और शहद डालकर रोजाना सेवन करें। इससे आपका पाचन तंत्र मजबूत होगा। चाय के विकल्प के रूप में आप ताजे़ फलों का जूस भी पी सकते हैं।
(अस्वीकरण: यह लेख/सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी जा रही है, यह किसी भी तरह से चिकित्सकीय राय नहीं है। अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञों की परामर्श अवश्य लें। स्मार्ट वाणी इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है)