Disadvantages of Potatoes: ज्यादा आलू खाने के पांच नुकसान, हो सकती है बड़ी समस्या

Aloo Khane Ke Nuksan: इसमें कोई शक नहीं कि आलू एक स्वादिष्ट सब्जी है, लेकिन इसका अधिक सेवन आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। साथ ही आलू में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा अधिक होती है।आलू लगभग सभी भारतीयों के रसोई का हिस्सा होता है। यह लगभग सभी सब्जियों में डाली जाती है। लेकिन क्या आपको पता है कि इसके ज्यादा सेवन से आपको नुकसान भी हो सकता है। आइए जानते हैं आलू से होने वाली पांच बड़ी समस्या।
ज्यादा आलू खाने के नुकसान | Disadvantages of Eating Too Many Potatoes
1. वजन बढ़ना
आलू कार्बोहाइड्रेट का एक प्रमुख स्रोत माना जाता है। और फिर जब आप आलू का अत्यधिक सेवन करते हैं तो यह आपके शरीर में एक्स्ट्रा कैलोरी के रूप में जमा होने लगता है इसलिए लोगों को आलू से बनी हुई चीज जैसे की चिप्स या फ्रेंच फ्राइज को खाने से मना किया जाता है क्योंकि इससे वजन अत्यधिक बढ़ जाता है।
2. ब्लड शुगर लेवल बढ़ना
आलू खाने से हमारे ब्लड में शुगर लेवल बहुत तेजी से बढ़ता है क्योंकि आलू में ग्लाइसेमिक इंडेक्स (GI) ज्यादा होता है। यदि आप डायबिटीज के मरीज है तो आपको इसका खास ध्यान रखना होगा कि आप आलू कम खाए जिससे शुगर लेवल कंट्रोल में रहे।
3. पाचन संबंधी समस्याएं
आलू खाने से पेट में उपज की समस्या हो सकती है क्योंकि आलू में फाइबर पाया जाता है जिसे पचाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अत्यधिक आलू के सेवन से पेट में कब्ज, पेट फूलना और अपच जैसी समस्या हो सकती है।
4. हार्ट डिजीज का खतरा
आलू के सेवन से आपको दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है क्योंकि तले हुए आलू जैसे कि फ्रेंच फ्राइज, आलू चिप्स में ट्रांस फैट और अत्यधिक मात्रा में सोडियम होता है जो हार्ट डिजीज का खतरा बढ़ा सकता है। अत्यधिक आलू के सेवन से कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर बढ़ने का भी खतरा रहता है।
5. पोषण की कमी
यदि आप सभी सब्जियों में आलू डालते हैं तो ऐसा ना करें क्योंकि ऐसा करने से आपके अन्य सब्जियों के पोषक तत्वों में कमी हो जाती है। एक बैलेंस डाइट के लिए अन्य सब्जियों के विटामिन और फाइबर की भी आवश्यकता होती है, लेकिन हर बार आलू डाल देने से यह असंतुलित पोषण का कारण बन जाता है।
सही तरीके से आलू कैसे खाएं?
आलू को एक्स्ट्रा तेल और मसाले से ना तलें, बल्कि इसे उबाल कर या भूनकर खाएं। हफ्ते में लगभग 2-3 बार से ज्यादा आलू ना खाएं, खासकर आप वजन बढ़ने या शुगर के पेशेंट हैं तब आपको इसका खास ध्यान रखना है। आलू को अन्य सब्जियों के साथ मिलकर खाएं ताकि आपको एक बैलेंस डाइट मिलती रहे।
(अस्वीकरण: यह लेख/सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी जा रही है, यह किसी भी तरह से चिकित्सकीय राय नहीं है। अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञों की परामर्श अवश्य लें। स्मार्ट वाणी इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है)