छत्तीसगढ़

Election news: CM विष्णु देव साय ने किया ऐलान कहा शहरी क्षेत्रों में भी बांटेगी पट्टा हमारी सरकार

ELECTION NEWS RAIPUR. प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव की तारीख तय है। आगामी 11 फरवरी को इसके लिए मतदान होने है। इसके लिए भाजपा ने कार्यकर्ता सम्मेलन की शुरुआत रायपुर से की है। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पहुंचे। उन्होंने कहा कि रायपुर में 70 वार्ड है और महापौर का पद भी है। इस बार चुनाव में सभी वार्डों में बीजेपी का महापौर व पार्षद 70 वार्डों में बनाना है। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ग्रामीण क्षेत्रों की तरह ही शहरी क्षेत्रों में पट्टा बांटेगी।

बता दें, रायपुर में बीजेपी की ओर से कार्यक्रता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, डिप्टी सीएम अरुण साव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव देव समेत कई भाजपा विधायक मौजूद थे। मंच में BJP की महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे समेत सभी 70 पार्षद प्रत्याशी मौजूद थे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कांग्रेस सरकार हर जगह भ्रष्टाचार की थी। आज कांग्रेस सरकार के घोटालेबाज जेल में है। हमनें एक साल में मोदी गारंटी पर काम किया।

ये भी पढ़ेंःHigh Court: सरकारी स्कूलों के टायलेट में गंदगी, हाईकोर्ट ने मांगा शिक्षा सचिव से जवाब

धमतरी में कांग्रेस प्रत्याशी के नामांकन रद्द होने पर सीएम साय ने कहा कांग्रेस की स्थिति नाच न जाने आंगन टेढ़ा जैसी है। नामांकन फॉर्म भी कांग्रेस के लोग ठीक से भर पा रहे है। कई जगहों पर हमारे पार्षद निर्विरोध आ रहे हैं। उन्होंने कहा कांग्रेस जीती तो EVM ठीक और हारी तो EVM गलत हो जाती है।

ये भी पढ़ेंःElection news:घर-घर पहुंच रहे वार्ड-43 के प्रत्याशी सूर्य किशोर राज, भरोसा दिला रहे जनता को

डिप्टी CM अरुण साव ने कहा रायपुर में हम 15 साल महापौर के लिए तरस गए हैं। लेकिन आज संकल्प लेते हैं, इस बार BJP महापौर बनेगा। हमारी सरकार के कामों से लोग लाभांवित हो रहे हैं। सम्मलेन में BJP प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने कहा सभी नगर निगमों में BJP का सम्मेलन होगा। पंच से पार्लियामेंट तक BJP का झंडा फहराना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *