HMPV virus: HMPV वायरस ने दी प्रदेश में दस्तक, कोरबा में 3 साल का बच्चा पॉजिटिव

HMPV VIRUS IN KORBA. एचएमपीवी वायरस ने प्रदेश में दस्तक दे दी है। इसकी पुष्टि भी हो गई है। 3 साल के बच्चे की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। इससे स्वास्थ्य विभाग में हडकंप मच गया है। बच्चे को डॉक्टरों के निगरानी में रखा गया है और बच्चा स्वस्थ्य है। प्रदेश का यह पहला केस है। अभी तक सिर्फ इस वायरस की बात हो रही थी लेकिन अब एक केस भी मिल गया है।
ये भी पढ़ेंःHigh Court: सरकारी स्कूलों के टायलेट में गंदगी, हाईकोर्ट ने मांगा शिक्षा सचिव से जवाब
बता दें, काफी समय से एचएमपीवी वायरस के देश में कई केस सामने आने की खबरें आ रही थी। इसके बाद से ही देश के सभी राज्यों में इस वायरस से बचने के लिए स्वास्थ्य अमला को सतर्क रहने कहा गया था। प्रदेश में कोरबा में इस वायरस की पुष्टि हो गई है। बिलासपुर के जिला स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी, डॉ. प्रमोद तिवारी ने जानकारी दी कि कोरबा निवासी एक व्यक्ति का तीन वर्षीय पुत्र सर्दी, खांसी और बुखार से पीड़ित था।
जब उसकी तबीयत में सुधार नहीं हुआ, तो 27 जनवरी को उसे बिलासपुर के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने बताया कि बालक के ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस से संक्रमित होने की आशंका से जांच के लिए उसका नमूना रायपुर के एम्स में भेजा गया था। एम्स से प्राप्त रिपोर्ट में बच्चे को एचएमपीवी से संक्रमित पाया गया है।
संक्रमित बच्चे को अस्पताल में मौजूद अन्य मरीजों से अलग कर आईसीयू में रखा गया है, जहां शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सुशील कुमार की देखरेख में उसका इलाज किया जा रहा है। बता दें कि अभी तक कर्नाटक, गुजरात में केस की पुष्टि हुई थी। हालांकि अभी तक किसी की मौत की खबर नहीं आई है।