Election News bilaspur: कांग्रेस महापौर प्रत्याशी प्रमोद नायक पहुंच रहे जनता के बीच, वार्डों में कर रहे भ्रमण

ELECTION NEWS BILASPUR. नगर निगम चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी की ओर से महापौर प्रत्याशी के तौर पर वरिष्ठ नेता प्रमोद नायक को टिकट दिया गया है। प्रमोद नायक पार्टी के विश्वास को जीत में बदलने का प्रयास कर रहे हैं। लगातार जनसंपर्क करते हुए जनता से वोट मांग रहे हैं। पूर्व में कांग्रेस के ही महापौर शहर में थे उसी आधार पर विकास कार्यों को बताकर वोट मांग रहे हैं। साथ ही जीतने पर स्मार्ट सिटी के विकास में तेजी लाने की बात कह रहे हैं।
बता दें, पूर्व में शहर में कांग्रेस के ही महापौर थे। इस बार पूर्व महापौर के बजाए कांग्रेस पार्टी के ही वरिष्ठ नेता प्रमोद नायक को टिकट दिया गया है। प्रमोद नायक सरल व सुलझे हुए नेता है। पूर्व में जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष भी रहे हैं। पार्टी ने इन पर भरोसा जताया है। कांग्रेस के प्रत्याशी प्रमोद नायक को जनता काफी पसंद कर रही है।
प्रचार के दौरान वोट देकर विजयी बनाने की बात कह रहे हैं। वहीं शहर के कुल 70 वार्डों में पहुंचकर वार्ड पार्षद प्रत्याशी के साथ भी जनता के बीच पहुंच रहे हैं। जनता के बीच पहुंचकर जनता का आशीर्वाद मांग रहे हैं।
ये भी पढ़ेंःCrime News Bilaspur: जहरीली शराब ने ली 7 लोगों की जान, कई की हालत गंभीर
ओबीसी वर्ग में विशेष पकड़
प्रमोद नायक सिर्फ एक नेता नहीं बल्कि अपने समाज व शहर में जाना-माना नाम है। जनता के बीच इनकी अच्छी पहचान है। योग्य व कुशल मार्गदर्शक है। चुनाव प्रचार के दौरान भी अपने सरल व सहज स्वभाव के कारण लोगों का प्यार हासिल कर रहे हैं। सिर्फ प्रचार ही नहीं बल्कि लोगों का हालचाल भी पूछ रहे हैं। घरों में इनका स्वागत भी किया जा रहा है।