छत्तीसगढ़

Bilaspur News: नकली मसाले का भंडाफोड़: व्यापार विहार में छापेमारी, 50 हजार का ‘एवरेस्ट’ मीट मसाला जब्त

खाद्य विभाग की इस कार्रवाई के दौरान एवरेस्ट मसाला कंपनी के प्रतिनिधि भी मौके पर मौजूद थे। उन्होंने पैकेट की पैकिंग और उत्पाद की गुणवत्ता को देखकर पहली नजर में ही इसके नकली होने की आशंका जताई।

BILASPUR NEWS. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में नकली मसालों के अवैध कारोबार के खिलाफ खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। विभाग की टीम ने व्यापार विहार स्थित ‘श्री मारुति गुड्स गैरेज’ नामक एक ट्रांसपोर्ट परिसर में दबिश देकर भारी मात्रा में संदिग्ध एवरेस्ट मीट मसाला जब्त किया है।

कंपनी के प्रतिनिधियों ने की पुष्टि

​खाद्य विभाग की इस कार्रवाई के दौरान एवरेस्ट मसाला कंपनी के प्रतिनिधि भी मौके पर मौजूद थे। उन्होंने पैकेट की पैकिंग और उत्पाद की गुणवत्ता को देखकर पहली नजर में ही इसके नकली होने की आशंका जताई। इसके आधार पर विभाग ने मसाले के 9 बॉक्स सीज कर लिए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 50 हजार रुपये बताई जा रही है।

सप्लाई नेटवर्क की जांच जारी

​अधिकारियों के अनुसार, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह माल किस व्यापारी का है और इसे कहां सप्लाई किया जाना था। विभाग ने संबंधित ट्रांसपोर्टर को नोटिस जारी कर माल से जुड़े दस्तावेज, बुकिंग डिटेल और अन्य जानकारी मांगी है। मुखबिरों के जरिए यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस नकली मसाले का मुख्य स्रोत क्या है और इसे किन बाजारों में खपाने की तैयारी थी।​

सैंपल भेजे गए लैब

​खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के डीओ (DO) आर.आर. देवांगन ने बताया कि शुरुआती जांच में एवरेस्ट मीट मसाला संदिग्ध लगने के कारण उसे सीज किया गया है। कंपनी के प्रतिनिधियों ने भी इसके नकली होने की पुष्टि की है। मसाले के नमूने (सैंपल) परीक्षण के लिए लैब भेजे जा रहे हैं। जांच रिपोर्ट और कंपनी से प्राप्त तकनीकी जानकारी के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान one plus 15 launch in india