Bilaspur News: भजन सुनना पसंद, खाने में जिमीकंद की कढ़ी और विधायक-सांसद बनने का कभी नहीं सोचा : अरुण साव
बिलासपुर। बिलासपुर प्रेस क्लब के ‘पहुना’ कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव पत्रकारों से रूबरू हुए। इस दौरान उनके व्यक्तित्व, पसंद-नापसंद और राजनीतिक जीवन से जुड़े कई दिलचस्प पहलू सामने आए।

अरुण साव ने बताया कि उन्हें यूट्यूब पर भजन सुनना पसंद है। वहीं, खानपान में जिमीकंद की कढ़ी उनकी खास पसंद है। उनके जीवन से जुड़ी इन सहज बातों ने कार्यक्रम को औपचारिक राजनीतिक चर्चा से अलग एक आत्मीय रंग दिया।
राजनीति में अपने सफर को लेकर उन्होंने बताया कि विधायक या सांसद बनने के बारे में उन्होंने कभी सोचा ही नहीं था। उनका जोर हमेशा काम करने और मिली जिम्मेदारियों में पूरी तरह डूब जाने पर रहा। जिम्मेदारी मिलने के बाद उसे निष्ठा और समर्पण के साथ निभाना ही उनकी कार्यशैली का अहम हिस्सा रहा है।
बिलासपुर प्रेस क्लब का ‘पहुना’ कार्यक्रम जनप्रतिनिधियों को करीब से जानने और उनके व्यक्तित्व के अनछुए पहलुओं को सामने लाने का एक अनूठा मंच है। इस संवाद के जरिए पत्रकारों को उपमुख्यमंत्री अरुण साव के राजनीतिक सफर के साथ-साथ उनकी व्यक्तिगत पसंद और कार्यशैली को जानने का अवसर मिला।