Job Vacancy Chhattisgarh: प्रदेश के गृह विभाग में होगी 6085 नए पदों पर भर्ती, साथ ही बस्तर फाइटर्स के पदों को मिली स्वीकृति
प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा ने विधानसभा में बजट पर चर्चा करते हुए इस जानकारी को साझा किया है। उन्होंने इस दौरान नक्सलवाद के उन्मूलन, कानून व्यवस्था को मजबूत करने और जेल में सुधान को लेकर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की है। इसमें उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि गृह विीााग में कुल नए 6085 पदों पर भर्ती किया जाएा। खास तौर पर बस्तर फाइटर्स के लिए 3202 पदों को स्वीकृत किया गया है।

JOB VACANCY NEWS CHHATTISGARH. प्रदेश में रोजगार के लिए खूब मारा-मारी हो रही है। कांग्रेस के शासन काल में युवाओं के लिए कई नौकरी के अवसर मिले, लेकिन किसी न किसी तरह से उन सभी भर्ती में परेशानी हुई। इस बार प्रदेश की भाजपा सरकार से युवाओं को उम्मीद है। वहीं युवाओं के लिए खुशखबरी भी है। प्रदेश के गृह विभाग में नई भर्ती की जाएगी। इसकी जानकारी खुद गृहमंत्री व डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने दी है। कुल 6085 पदों पर भर्ती होनी है। इसके साथ ही बस्तर फाइटर्स के 3202 पदों को भी स्वीकृत किया गया है।
बता दें, प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा ने विधानसभा में बजट पर चर्चा करते हुए इस जानकारी को साझा किया है। उन्होंने इस दौरान नक्सलवाद के उन्मूलन, कानून व्यवस्था को मजबूत करने और जेल में सुधान को लेकर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की है। इसमें उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि गृह विीााग में कुल नए 6085 पदों पर भर्ती किया जाएा। खास तौर पर बस्तर फाइटर्स के लिए 3202 पदों को स्वीकृत किया गया है।
गृहमंत्री ने घोषणा की कि शहीद जवानों की प्रतिमाएं उनके गांवों में स्थापित की जाएंगी, ताकि उनकी वीरता और बलिदान को यादगार बनाया जा सके। पुलिस बल को नई पहचान देने की दिशा में भी बड़े कदम उठाये जा रहे है। इसके तहत अब वरिष्ठ आरक्षक को “पुलिस अधिकारी” का दर्जा दिया जाएगा। उन्हें जांच करने का अधिकार भी मिलेगा, जिससे पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा।
ये भी पढ़ेंःNatural Hair Dye: अनार के छिलके से बनाएं घरेलू हेयर डाई, पाएं काले और घने बाल
नक्सलवाद को खत्म करने प्रयास
गृहमंत्री विजय शर्मा ने इस दौरान नक्सलवाद पर चर्चा करते हुए कहा कि राज्य में नक्सलवाद की समस्या को समाप्त करने की योजना है। इसके लिए बस्तर के पांच जिलों में आत्मसमर्पण कैंप स्थापित किए जाएंगे। साथ ही नक्सलियों को आत्मसमर्पण करने पर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान दिया जाएगा। इसके अलावा पुनर्वास के तहत प्रत्येक आत्मसमर्पित नक्सली को हर महीने 10000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।