Mahakumbh 2025: CM विष्णुदेव साय मंत्री-सांसदों के साथ पहुंचे महाकुंभ, फ्लाइट में रास्तेभर गाया भजन

MAHAKUMBH 2025 NEWS. महाकुभ 2025 प्रयागराज में चल रहा है। ऐसे में न सिर्फ भारत के बल्कि पूरे विश्व से श्रद्धालु पहुंचकर संगम में डुबकी लगा रहे हैं। छत्तीसगढ़ से भी हजारों-लाखों की संख्या में लोगों ने महाकुंभ में डुबकी लगाई है। वहीं अब प्रदेश के मुखिया विष्णुदेव साय अपने परिवार व मंत्री-सांसदों के साथ महाकुंभ में डुबकी लगाने के लिए पहुंचे है। महाकुंभ के लिए फ्लाइट में जब निकले तो रास्ते भर सभी ने भजन गाते हुए भक्तिभाव में लीन हुए।
बता दें, प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने कैबिनेट के साथ महाकुंभ पहुंचे हैं। सुबह 8 बजे रायपुर एयरपोर्ट से रवाना हुए और 9.30 बजे प्रयागराज पहुंचे। साय केबिनेट के साथ राज्यपाल रमेन डेका और विभानसभा के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह भी नजर आए। सभी ने प्रयागराज में आयोजित 2025 के महाकुंभ में पहुंचकर संगम में डुबकी लगाई।
ये भी पढ़ेंःCrime News Raipur: रायपुर के बेबीलॉन टावर के 7वें माले से कूदा युवक, जांच में जुटी पुलिस
रास्ते भर गाया भजन
रायपुर एयरपोर्ट से प्रयागराज के लिए फ्लाइट सुबह 8 बजे से भी जो 9.30 बजे पहुंची। इस दौरान फ्लाइट में सभी ने भक्तिमय माहौल उत्पन्न कर दिया। भजन गाते हुए आस्था को प्रदर्शित किया। रास्तेभर भजन गाते हुए सभी भक्तिभाव से ओत-प्रोत हुए। प्रयागराज पहुंचते ही बस से संगम स्थल के लिए रवाना हुए।
कांग्रेस के विधायक भी शामिल
महाकुंभ में सीएम के साथ सिर्फ बीजेपी के ही नहीं बल्कि कांग्रेस के 7 विधायक भी प्रयागराज के लिए रवाना हुए। इसमें राघवेन्द्र सिंह, बालेश्वर साहू, व्यास कश्यप, संदीप साहू, विद्यावती सिदार, इंद्र साहू और राजकुमार यादव भी शामिल है।