छत्तीसगढ़

Crime News: रक्षाबंधन की रात बिलासपुर में बवाल के बाद बड़ा एक्शन, चार आरोपी हिरासत में, पुलिस ने निकाला जुलूस

रक्षाबंधन की रात हुए विवाद के बाद शहर में तनाव की स्थिति निर्मित हो गई थी। घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच तेज कर दी। इसी कड़ी में चार संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

BILASPUR NEWS. रक्षाबंधन की रात शहर में हुए बवाल के मामले में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। मामले में पुलिस ने मोहनिश गोस्वामी, अभय शर्मा, अक्षय सिंह और सतानंद साहू को हिरासत में लिया है। कार्रवाई के बाद पुलिस ने आरोपियों का जुलूस भी निकाला।

ये भी पढ़ें:Crime News: पहले बनकर आया मददगार, फिर किया ऐसा कांड कि पिता के उड़ गए होश… खाते से गायब हुए 2.50 लाख

बताया जा रहा है कि रक्षाबंधन की रात हुए विवाद के बाद शहर में तनाव की स्थिति निर्मित हो गई थी। घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच तेज कर दी। इसी कड़ी में चार संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

ये भी पढ़ें:बिलासपुर में 45 साल पुरानी परंपरा का रोमांच, आधी रात ग्रीस लगे खंभे पर चढ़कर युवाओं ने फोड़ी मटकी

पुलिस ने आरोपियों को लेकर क्षेत्र में जुलूस निकाला, जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। बवाल में कौन-कौन शामिल था और घटना के पीछे असली वजह क्या थी, इसे लेकर जांच आगे बढ़ रही है।

पुलिस की कार्रवाई के बाद मामले में आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां होने की संभावना जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान one plus 15 launch in india