छत्तीसगढ़

Crime News: पेशाब के विरोध पर आधी रात का कहर: 20 नकाबपोशों ने घर में घुसकर परिवार को पीटा, 5 गंभीर

घटना की शुरुआत दो दिन पहले हुई थी, जब आरोपी पक्ष का एक युवक पीड़ित परिवार के घर के सामने पेशाब कर रहा था। परिवार के सदस्यों ने इसका विरोध किया, जिससे दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई।

BILASPUR NEWS. न्यायधानी के सरकंडा थाना क्षेत्र स्थित चिंगराजपारा में एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। घर के सामने पेशाब करने से मना करने पर दबंगों ने बदले की भावना से एक ही परिवार पर सुनियोजित हमला कर दिया। करीब 20 से अधिक नकाबपोश बदमाशों ने देर रात लाठी-डंडों से हमला कर युवक समेत चार महिलाओं को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक की हालत नाजुक होने पर उसे रायपुर रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार, घटना की शुरुआत दो दिन पहले हुई थी, जब आरोपी पक्ष का एक युवक पीड़ित परिवार के घर के सामने पेशाब कर रहा था। परिवार के सदस्यों ने इसका विरोध किया, जिससे दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। इसी बात को लेकर आरोपियों ने रंजिश पाल ली और हमले की योजना बनाई।
आधी रात को बोला हमला
घायल सनत सारथी के मुताबिक, वह रात करीब 12 बजे खाना खाने के बाद मोहल्ले में टहल रहा था। इसी दौरान विक्की अहिरवार अपने 20 से अधिक साथियों के साथ वहां पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। कुछ ही देर में नकाबपोश बदमाशों ने लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
महिलाओं को भी नहीं बख्शा
हमले के दौरान बीच-बचाव करने आई सनत की पत्नी रेखा सारथी समेत परिवार की अन्य महिलाएं—बेदू विश्वकर्मा, सोनी सिंह ठाकुर और तिलक दास मानिकपुरी—भी हमलावरों के निशाने पर आ गईं। सभी को गंभीर चोटें आई हैं।
CCTV में कैद हुई पूरी घटना
यह पूरी वारदात इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज में नकाबपोश बदमाशों को लाठी-डंडों के साथ हमला करते साफ देखा जा सकता है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
पुलिस ने शुरू की कार्रवाई
सरकंडा पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान one plus 15 launch in india