छत्तीसगढ़

Bilaspur News: नियमितीकरण की मांग को लेकर मितानिनों की हुंकार, सरकार से वादा निभाने की अपील

कर्मचारियों द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि वर्तमान में मितानिन कार्यक्रम ठेकेदारी व्यवस्था के माध्यम से संचालित हो रहा है। इस व्यवस्था के कारण मितानिनों और प्रशिक्षकों को रोजगार सुरक्षा नहीं मिल पा रही है।

BILASPUR NEWS. मितानिन एवं मितानिन प्रशिक्षक कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर सरकार से मितानिन कार्यक्रम का नियमितीकरण जल्द शुरू करने की मांग की है। कर्मचारियों का कहना है कि सरकार ने अपने घोषणा पत्र और “मोदी की गारंटी” के तहत मितानिन कार्यक्रम को नियमित करने का वादा किया था, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की गई है।

ये भी पढ़ें:Crime News: भाई की मौत का राज बताने के नाम पर गाजियाबाद के डॉक्टर से 40 लाख और XUV गाड़ी की ठगी, रायपुर का तांत्रिक फरार

कर्मचारियों द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि वर्तमान में मितानिन कार्यक्रम ठेकेदारी व्यवस्था के माध्यम से संचालित हो रहा है। इस व्यवस्था के कारण मितानिनों और प्रशिक्षकों को रोजगार सुरक्षा नहीं मिल पा रही है। उन्होंने सरकार से ठेका प्रणाली समाप्त कर कार्यक्रम को नियमित करने की मांग की है, ताकि स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत प्रदेश में बड़ी संख्या में स्वास्थ्यकर्मी कार्यरत हैं। ऐसे में करीब 72 हजार मितानिन और 3,250 मितानिन प्रशिक्षकों को भी नियमित सेवा का लाभ दिया जाना चाहिए।

ये भी पढ़ें:Crime News: बिलासपुर में दिल दहला देने वाली वारदात: पत्नी की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या के बाद पति ने लगाई फांसी, कमरे में बंद मिले दो मासूम

मितानिन कर्मचारियों का कहना है कि नियमितीकरण से न केवल उनके भविष्य को सुरक्षा मिलेगी, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और जवाबदेही भी बेहतर होगी। उन्होंने सरकार से घोषणा पत्र में किए गए वादों को जल्द पूरा करने की मांग की है।फिलहाल इस मांग पर सरकार की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। अब मितानिन कर्मचारियों की निगाहें सरकार के अगले फैसले पर टिकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान one plus 15 launch in india