छत्तीसगढ़

Cyber Fraud: मोबाइल अपडेट पड़ा भारी: सॉफ्टवेयर ठीक करवाते ही खाते से उड़ गए 1 लाख रुपये

बंधवापारा इमलीभांठा निवासी राजकुमार यादव पेशे से वाहन चालक हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि 7 मई 2026 की सुबह से उनका मोबाइल बार-बार बंद हो रहा था। तकनीकी समस्या से परेशान होकर उन्होंने दोपहर करीब 2 बजे मोबाइल का सॉफ्टवेयर अपडेट कराया।

BILASPUR NEWS. शहर में साइबर ठगी का एक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र के बंधवापारा इमलीभांठा निवासी एक वाहन चालक के बैंक खाते से सॉफ्टवेयर अपडेट के बहाने एक लाख रुपये पार कर दिए गए। घटना के बाद पीड़ित ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मोबाइल बंद हो रहा था, अपडेट कराया
​मिली जानकारी के अनुसार, बंधवापारा इमलीभांठा निवासी राजकुमार यादव पेशे से वाहन चालक हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि 7 मई 2026 की सुबह से उनका मोबाइल बार-बार बंद हो रहा था। तकनीकी समस्या से परेशान होकर उन्होंने दोपहर करीब 2 बजे मोबाइल का सॉफ्टवेयर अपडेट कराया।
Google Pay नहीं खुला, खाते से गायब हो गई रकम
​अपडेट के बाद जब राजकुमार ने अपना गूगल पे अकाउंट खोलने की कोशिश की तो वह ओपन नहीं हुआ। कुछ देर बाद बैंक खाता चेक करने पर उनके होश उड़ गए। उनके स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की कलेक्ट्रेट शाखा स्थित खाते से अज्ञात तरीके से 1 लाख रुपये ट्रांसफर हो चुके थे।
यूनियन बैंक खाते में ट्रांसफर हुई राशि
​प्रार्थी ने बताया कि यह ट्रांजैक्शन उनकी जानकारी और अनुमति के बिना हुआ है। शुरुआती जांच में पता चला है कि रकम यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के एक खाते में भेजी गई है। घटना से पीड़ित को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।
साइबर सेल की मदद से जांच शुरू
​सरकंडा पुलिस ने अज्ञात खाताधारक के खिलाफ बीएनएस की धारा 318(4) के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। मामले की जांच साइबर सेल की मदद से की जा रही है और आरोपी की तलाश जारी है।
पुलिस और साइबर विशेषज्ञों की अपील
​साइबर विशेषज्ञों ने लोगों से अपील की है कि मोबाइल सॉफ्टवेयर अपडेट या बैंकिंग ऐप्स से जुड़ी किसी भी प्रक्रिया के दौरान सतर्क रहें। किसी अनजान व्यक्ति को मोबाइल, ओटीपी या बैंकिंग जानकारी न दें और केवल अधिकृत सेंटर से ही तकनीकी सहायता लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान one plus 15 launch in india