Nagar Nigam Bilaspur News: देवरीखुर्द व चिल्हाटी में जल संकट से मुक्ति मिलेगी मुक्ति, नगर निगम बजट में प्रस्ताव
सामान्य सभा में नगर निगम का बजट प्रस्ताव पारित हो गया है। इसमें शहर के वार्ड-43 व चिल्हाटी क्षेत्र विकास के लिए कुल 3 करोड़ 51 लाख का बजट पास किया गया है।

NAGAR NIGAM BILASPUR NEWS. सामान्य सभा में नगर निगम का बजट प्रस्ताव पारित हो गया है। इसमें शहर के वार्ड-43 व चिल्हाटी क्षेत्र विकास के लिए कुल 3 करोड़ 51 लाख का बजट पास किया गया है। स्मार्ट सिटी बिलासपुर के सभी प्रोजेक्ट जल्द से जल्द पूरा करने की बात कही गई है। वहीं जल संकट से मुक्ति के लिए भी कार्य करने की बात कहीं गई है। खास तौर पर देवरीखुर्द वार्ड-43 व चिल्हाटी क्षेत्र में होने वाले जल संकट को दूर करने के लिए प्रस्तावित योजना में एचडीपीई पाइप के स्थान पर डीआई पाइप का उपयोग करने से समस्या दूर करने की योजना है। इससे जल्द ही उस क्षेत्र में जल संकट दूर हो जाएगा।
बता दें, नगर निगम की नई महापौर पूजा विधानी के मार्गदर्शन में पूरे शहर के 70 वार्ड के लिए अलग-अलग बजट प्रस्तावित है। इसमें वार्ड-43 देवरीखुर्द व चिल्हाटी में जल संकट दूर करने के व वार्ड के विकास के लिए 3 करोड़ 51 हजार का बजट प्रस्तावित है।
बजट के प्रस्तुत होने के साथ ही शहर में होने वाले कार्यों का भी उल्लेख है। वहीं खास तौर पर जल संकट के लिए इस पर खास जोर दिया गया है।
वार्ड-43 के पार्षद सूर्य किशोर राज भी इस दौरान नगर निगम में मौजूद रहे। उन्होंने इस बजट को बहुत ही अच्छा बताया है और शहर के विकास में इस बजट को बहुत महत्वपूर्ण बताया है। इसके अलावा उन्होंने देवरीखुर्द क्षेत्र में वर्षों से होने वाले जल संकट को दूर करने के लिए डीआई पाइप लाइन लगने के प्रस्ताव पर भी हर्ष जाहिर किया है। साथ ही उन्होंने कहा कि महापौर पूजा विधानी के मार्गदर्शन में वे वार्ड की समस्याओं को दूर करने का कार्य करते रहेंगे।