News

Crime News: धरमजयगढ़ में डबल मर्डर का खुलासा: जमीन विवाद में रिटायर्ड SECL कर्मी और पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या, दो सगे भाई गिरफ्तार

सेवानिवृत्त SECL कर्मचारी मंगल राठिया (65) और उनकी पत्नी पुनाई बाई राठिया (55) के जले हुए शव घर के अंदर मिले थे। घटना की सूचना मिलते ही धरमजयगढ़ पुलिस, फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम, डॉग स्क्वॉड और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।

RAIGHAR NEWS.छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के क्रोंधा गांव में हुए सनसनीखेज डबल मर्डर मिस्ट्री को पुलिस ने सुलझा लिया है। जमीन विवाद के चलते एक बुजुर्ग दंपती की कुल्हाड़ी से काटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। इसके बाद आरोपियों ने साक्ष्य मिटाने और वारदात को हादसे का रूप देने के लिए शवों और घर में आग लगा दी थी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घटना में शामिल दो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
​स्निफर डॉग ‘रूबी’ ने खोला राज
​जानकारी के अनुसार, बीते 15 जुलाई को ग्राम औरामुड़ा निवासी सेवानिवृत्त SECL कर्मचारी मंगल राठिया (65) और उनकी पत्नी पुनाई बाई राठिया (55) के जले हुए शव घर के अंदर मिले थे। घटना की सूचना मिलते ही धरमजयगढ़ पुलिस, फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम, डॉग स्क्वॉड और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।

ये भी पढ़ें: Accident News: मेंटेनेंस या लापरवाही? हाईवे पर काम कर रही महिला की ट्रेलर से मौत

​जांच के दौरान घटना स्थल पर पुलिस के स्निफर डॉग ‘रूबी’ को लाया गया। रूबी ने मौके पर हत्या में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी (टांगी) की गंध ली और सीधे संदिग्ध श्याम लाल राठिया तक जा पहुंची। डॉग ‘रूबी’ के इस इनपुट के बाद पुलिस की जांच की दिशा बदल गई और संदेहियों पर शिकंजा कसा गया।
​13 साल पुरानी रंजिश में रची गई साजिश
​FSL रिपोर्ट, तकनीकी साक्ष्यों और गवाहों के बयानों के आधार पर पुलिस ने श्याम लाल राठिया (32) और उसके बड़े भाई जीवन लाल राठिया (48) को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की। पूछताछ में दोनों भाइयों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
​आरोपियों ने बताया कि साल 2013 में उन्होंने एक किसान से 4 एकड़ जमीन का सौदा किया था। लेकिन मंगल राठिया ने उस जमीन के लिए ज्यादा कीमत देकर उसे खुद खरीद लिया और वहां मकान बनाकर खेती करने लगे। इसी 13 साल पुरानी रंजिश के चलते 14 जुलाई की रात दोनों भाई टांगी लेकर मंगल राठिया के घर पहुंचे। जैसे ही दरवाजा खुला, आरोपियों ने मंगल राठिया पर ताबड़तोड़ वार कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। शोर सुनकर बाहर आईं उनकी पत्नी पुनाई बाई की भी आरोपियों ने हत्या कर दी।
​हादसा दिखाने के लिए शवों को फूंका
​हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने सोची-समझी साजिश के तहत दोनों शवों पर कपड़े, सोफा कवर और घर का अन्य सामान डालकर आग लगा दी। इसके बाद उन्होंने घर के दो कमरों में भी आग लगा दी, ताकि पूरी घटना एक सामान्य आगजनी का हादसा लगे। वारदात के बाद आरोपी कुल्हाड़ी छोड़कर फरार हो गए थे। पुलिस ने आरोपियों के मेमोरेंडम कथन के आधार पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी और घटना के वक्त पहने हुए खून से सने कपड़े बरामद कर जब्त कर लिए हैं।

ये भी पढ़ें: RAIPUR NEWS: एक ही घर में मिलीं 5 लाशें; पत्नी और तीन बच्चों को जहर देने के बाद कारोबारी ने लगाई फांसी!

​न्यायिक रिमांड पर भेजे गए जेल
​पुलिस ने दोनों सगे भाइयों श्याम लाल राठिया और जीवन लाल राठिया के खिलाफ हत्या, साक्ष्य मिटाने सहित अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान one plus 15 launch in india