Aaj ka Rashifal 5 august 2025: मेष, मिथुन और तुला राशियों के लिए बन रहा है राजयोग, चंद्रमा-गुरु की शुभ दृष्टि से मिलेगा लाभ और सफलता, जानिए दिनभर का फल
Aaj Ka Rashifal 5 August 2025 in Hindi: आज मंगलवार है और चंद्रमा का गोचर वृश्चिक से धनु राशि में हो रहा है। चंद्रमा ज्येष्ठा नक्षत्र से संचार करेगा। वहीं द्वितीय और द्वादश भाव शून्य होने से केमद्रुम योग बनेगा।

Aaj Ka Rashifal 5 August 2025 in Hindi: आज मंगलवार है और चंद्रमा का गोचर वृश्चिक से धनु राशि में हो रहा है। चंद्रमा ज्येष्ठा नक्षत्र से संचार करेगा। वहीं द्वितीय और द्वादश भाव शून्य होने से केमद्रुम योग बनेगा। हालांकि गुरु और शुक्र की शुभ दृष्टि चंद्रमा पर पड़ने से राजयोग भी बन रहा है। इस विशेष ग्रह योग का लाभ मेष, मिथुन और तुला राशि वालों को विशेष रूप से मिलेगा।
मेष राशि – Aries Horoscope Today 5 August 2025 in Hindi
आज दिन का दूसरा भाग आपके लिए लाभदायक रहेगा। चंद्रमा का गोचर नवम भाव में होने से भाग्य का साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और वरिष्ठों से सराहना प्राप्त होगी। पारिवारिक जीवन में भी जीवनसाथी और पिता का सहयोग रहेगा। व्यवसाय करने वाले विशेष रूप से पारिवारिक व्यवसाय में लाभ पा सकते हैं। खर्चों पर नियंत्रण रखने की सलाह है। आज हनुमान जी को बूंदी के लड्डू का भोग लगाएं।
वृषभ राशि – Taurus Horoscope Today 5 August 2025 in Hindi
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज दिन कुछ मिला-जुला रहेगा। पहले भाग में जरूरी कार्यों को प्राथमिकता दें, दूसरे भाग में कुछ उलझनें हो सकती हैं। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें और बाहरी खानपान से परहेज करें। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। व्यवसाय में विस्तार की योजना बन सकती है लेकिन कानूनी मामलों से बचाव जरूरी है। आज श्री शिव चालीसा का पाठ करें और शिवजी का शहद से अभिषेक करें।
मिथुन राशि – Gemini Horoscope Today 5 August 2025 in Hindi
मिथुन राशि के लिए आज का दिन सौभाग्यदायक है। पार्टनरशिप में लाभ मिलेगा और पारिवारिक जीवन में तालमेल बना रहेगा। किसी मित्र या संबंधी से सहयोग प्राप्त होगा। लव लाइफ में सुखद अनुभव होंगे। कारोबार में महत्वपूर्ण डील मिलने की संभावना है। शाम को अपने प्रियजनों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। आज हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं और ध्यान करें, लाभ होगा।
कर्क राशि – Cancer Horoscope Today 5 August 2025 in Hindi
कर्क राशि के जातकों को आज विरोधियों और शत्रुओं से सावधान रहना होगा। अप्रत्याशित सफलता मिल सकती है लेकिन किसी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा न करें। चतुराई से परिस्थितियों को संभालने में सक्षम रहेंगे। पूर्व निवेश लाभ दे सकता है। भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा। गायत्री मंत्र का जप आज लाभकारी रहेगा।
सिंह राशि – Leo Horoscope Today 5 August 2025 in Hindi
सिंह राशि के लिए आज का दिन शिक्षा, प्रेम और धन सभी क्षेत्रों में अनुकूल रहेगा। कुछ नया सीखने का अवसर मिलेगा। परिवार में मांगलिक कार्य संभव है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और आय में वृद्धि के संकेत हैं। समाज में सम्मान बढ़ेगा। सरकारी अटके काम पूरे हो सकते हैं। हनुमान बाहुक का पाठ करें।
कन्या राशि – Virgo Horoscope Today 5 August 2025 in Hindi
कन्या राशि के लिए आज का दिन सुखद रहेगा। चंद्रमा का गोचर सुख भाव में होने से परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। किसी रुके हुए कार्य के पूर्ण होने से मन प्रसन्न रहेगा। किसी शुभ समाचार की प्राप्ति भी हो सकती है। खानपान संयमित रखें और सूर्य को तांबे के लोटे से जल अर्पित करें।
तुला राशि – Libra Horoscope Today 5 August 2025 in Hindi
तुला राशि वालों को आज राजयोग का लाभ मिलेगा। साहस और उत्साह से सफलता प्राप्त होगी। विरोधियों पर विजय संभव है। नौकरी बदलने के प्रयास सफल हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। व्यापारियों को लाभ मिलेगा। गणेश जी को दूर्वा और अक्षत अर्पित करें।
वृश्चिक राशि – Scorpio Horoscope Today 5 August 2025 in Hindi
वृश्चिक राशि के लिए आज दिन मिश्रित रहेगा। कार्यों में कुछ तनाव रह सकता है लेकिन संयमित वाणी से सब संभल सकता है। अटका कार्य पूर्ण हो सकता है। सेहत के प्रति सावधानी रखें। बजरंग बाण का पाठ लाभदायक रहेगा।
धनु राशि – Sagittarius Horoscope Today 5 August 2025 in Hindi
धनु राशि के लिए आज दिन शुभ है। चंद्रमा के गोचर से भाग्य का साथ मिलेगा। नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। व्यापार में बड़ी डील मिलने की संभावना है। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। सूर्य देव को लाल चंदन से जल अर्पित करें।
मकर राशि – Capricorn Horoscope Today 5 August 2025 in Hindi
मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन व्यस्तता और खर्च लेकर आ सकता है। अचानक कोई खर्च सामने आ सकता है। कार्यों में अड़चनें संभव हैं लेकिन पारिवारिक सहयोग मिलेगा। योजनाओं में बदलाव की आवश्यकता पड़ सकती है। दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
कुंभ राशि – Aquarius Horoscope Today 5 August 2025 in Hindi
कुंभ राशि के लिए आज का दिन सकारात्मक रहेगा। सुबह से ही कार्यों में तत्परता बनी रहेगी। नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। प्रेम जीवन में संतुलन बना रहेगा। परिवार के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे। श्री नारायण कवच का पाठ करें।
मीन राशि – Pisces Horoscope Today 5 August 2025 in Hindi
मीन राशि के लिए आज का दिन सौम्य और सफल रहेगा। कार्यकुशलता से लाभ मिलेगा। परिवार के साथ किसी समस्या का समाधान होगा। घरेलू खरीदारी संभव है। बजरंग बाण का पाठ करें और हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं।
आचार्य संदीप तिवारी
ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद् बिलासपुर शिव महापुराण, श्रीमद् भागवत महापुरण, देवी भागवत महापुराण कथा के वाचक, जन्म कुंड़ली, वास्तुदोष व समस्त तरह के पूजन-अनुष्ठान के लिए संपर्क करें।
मोबाइल नंबर – 89821 36693