छत्तीसगढ़

Crime News: संपत्ति विवाद में भतीजे की हत्या करने वाले खूनी चाचा को पुलिस ने किया गिरफ्तार

संपत्ति विवाद के चलते अपने ही अपनों के जान के दुश्मन बन जाते हैं। ऐसा एक नहीं कई मामला सामने भी आते रहता है। एक मामला कोटा क्षेत्र में सामने आया है। जहां पर चाचा ने अपने भतीजे को ही मौत के घाट उतार दिया।

CRIME NEWS BILASPUR. संपत्ति विवाद के चलते अपने ही अपनों के जान के दुश्मन बन जाते हैं। ऐसा एक नहीं कई मामला सामने भी आते रहता है। एक मामला कोटा क्षेत्र में सामने आया है। जहां पर चाचा ने अपने भतीजे को ही मौत के घाट उतार दिया। इतना ही नहीं शव को झाड़ियों के बीच फेंक दिया। हत्या के बाद आरोपी फरार हो गया था। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़ेंःAmarnath Yatra 2025: श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, इस तारीख से करें प्री-रजिस्ट्रेशन

बता दें, मामला कोटा थाना क्षेत्र का है। जहां पर झारखंड के गढ़वा जिला निवासी सुप्रीम कुमार उम्र 30 वर्ष ट्रेलर ड्राइवर है। उसके पिता और अन्य रिश्तेदार बिलासपुर और आसपास के जिलों में रहकर ड्राइवरी का काम करते हैं। सुप्रीम और उनके परिवार के लोगों के बीच जमीन को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था।

ये भी पढ़ेंःBreaking News: भूपेश बघेल व भिलाई विधायक देवेन्द्र यादव के घर CBI की रेड, महादेव सट्टा एप मामले में एक्शन

इसके चलते सुप्रीम के चाचा मुकेश कुमार रवि ने पहले उसके पिता को फोन पर संपत्ति विवाद को लेकर धमकी दी थी। उसने सुप्री की हत्या करने की धमकी उसके पिता को दी थी। 10 मार्च को अचानक से सुप्रीम गायब हो गया। घर वाले उसकी तलाश कर रहे थे। वो मिल ही नहीं रहा था। उसके गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई थी। पुलिस को 15 मार्च को कोल साइडिंग के पास सुप्रीम का शव झाड़ियों के बीच मिला।

ये भी पढ़ेंःCrime News: जंगल में शारीरिक संबंध बनाने के बाद प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या, पत्थर कुचला सिर, जानिए पूरा मामला

पुलिस ने पीएम रिपोर्ट आने बाद हत्या का मामला दर्ज कर लिया । वहीं आरोपी चाचा की तलाश पुलिस कर रही थी। हत्या के बाद से आरोपी शव को झाड़ियों में फेंक कर फरार हो गया था। पुलिस झारखंड व अन्य क्षेत्रों में उसकी तलाश कर रही थी। पुलिस को साइबर सेल की मदद से आरोपी का लोकेशन मिला। जिसे पुलिस ने टीम भेजकर झारखंड के गढ़वा जिले के ग्राम डंडई से गिरफ्तार किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *