धर्म आध्यात्म

Aaj ka Rashifal 25 July 2025: आज चंद्रमा और शुक्र के शुभ योग का प्रभाव, मेष, मिथुन और तुला राशि को मिलेगा भाग्य का साथ और आर्थिक लाभ के योग

Aaj ka Rashifal 25 July 2025: 25 जुलाई शुक्रवार के दिन चंद्रमा अपनी स्वराशि कर्क में और पुष्य नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं। इसके साथ ही शुक्र वृषभ राशि में स्थित हैं

Aaj ka Rashifal 25 July 2025: 25 जुलाई शुक्रवार के दिन चंद्रमा अपनी स्वराशि कर्क में और पुष्य नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं। इसके साथ ही शुक्र वृषभ राशि में स्थित हैं, जिससे मालव्य राजयोग, शशि आदित्य योग, गौर योग और कलानिधि योग का निर्माण हो रहा है। इस ग्रह स्थिति के प्रभाव से आज मेष, मिथुन और तुला राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलेगा। जानिए, आज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन।

मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहद शुभ संकेत लेकर आया है। कार्यक्षेत्र में आपके प्रयासों की सराहना होगी और कोई नया अवसर भी मिल सकता है। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। जीवनसाथी के साथ आज समय बिताने का अवसर मिलेगा। यदि आप सरकारी सेवा की तैयारी कर रहे हैं, तो कोई शुभ सूचना मिल सकती है। आर्थिक पक्ष में संतुलन बना रहेगा और यात्रा से लाभ मिलेगा।

वृषभ राशि 
वृषभ राशि के लिए आज का दिन नई संभावनाएं लेकर आएगा। ऑफिस में किसी नई जिम्मेदारी का प्रस्ताव मिल सकता है। आपकी कार्यशैली से वरिष्ठ अधिकारी प्रभावित होंगे। पारिवारिक जीवन में सामंजस्य रहेगा और रिश्तेदारों के बीच आपकी अहमियत बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में भाग्य आपके साथ रहेगा और आज निवेश से लाभ होने के योग हैं। साहसिक निर्णय लेने से धन लाभ संभव है।

मिथुन राशि 
आज मिथुन राशि के जातकों को बुधादित्य योग से लाभ प्राप्त होगा। बौद्धिक क्षमता के दम पर आप कठिन कार्यों को भी समय पर पूरा कर सकेंगे। व्यापार में लाभ के संकेत हैं और अकाउंटिंग या फाइनेंस से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। हालांकि, सेहत पर ध्यान देना जरूरी है। पारिवारिक मामलों में कोई निर्णय लेने से पहले सोच विचार जरूर करें। धैर्य रखने से ही आज के दिन का पूरा लाभ मिलेगा।

कर्क राशि 
कर्क राशि में चंद्रमा का गोचर और शुभ योग बनने से आज का दिन लाभकारी रहेगा। कार्यस्थल पर आपकी मेहनत और समर्पण को सराहा जाएगा। दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा और सामाजिक दायरा भी मजबूत होगा। त्रिग्रह योग के प्रभाव से एक से अधिक स्रोतों से धन लाभ के योग बनेंगे। हालांकि खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखें और पिता की सेहत को लेकर सतर्क रहें।

सिंह राशि 
सिंह राशि वालों को आज आर्थिक रूप से राहत मिल सकती है। पारिवारिक विवादों का समाधान होगा और मन प्रसन्न रहेगा। कार्यस्थल पर वरिष्ठों से सहयोग मिलेगा और राजनीतिक संपर्कों से लाभ संभव है। शिक्षा और करियर में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। खर्च और आय में संतुलन बना रहेगा। दिन की शुरुआत किसी शुभ सूचना के साथ हो सकती है।

कन्या राशि 
कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन विशेष रूप से लाभकारी रहेगा। व्यापार में आय बढ़ेगी और बैंकिंग व फाइनेंस संबंधी कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन में शांति और सामंजस्य रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। चंद्रमा का ग्यारहवें भाव में गोचर आपको आर्थिक लाभ देगा। मित्रों और रिश्तेदारों से सहयोग मिलेगा और आप मनपसंद वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं।

तुला राशि 
तुला राशि के लिए शुक्र की स्थिति बेहद अनुकूल है। व्यवसायिक और निजी जीवन में संतुलन बना रहेगा। आमदनी में वृद्धि होगी और स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। परिवार के साथ आनंदपूर्वक समय बिताएंगे। बच्चों से कोई सुखद समाचार मिल सकता है। काम में उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। धन निवेश के लिए भी समय अनुकूल है।

वृश्चिक राशि 
वृश्चिक राशि के जातकों को आज कानूनी मामलों में राहत मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आपके प्रयास रंग लाएंगे। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और विरोधी शांत होंगे। स्वास्थ्य को लेकर सावधानी रखें। किसी पुराने मित्र से मुलाकात सुखद रहेगी। मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा।

धनु राशि 
धनु राशि वालों को आज परिवार से सहयोग और प्रेम मिलेगा। सेहत अनुकूल रहेगी और धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। नौकरी में वरिष्ठों से सहयोग मिलेगा और ससुराल पक्ष से भी लाभ संभव है। किसी महत्वपूर्ण योजना में आज बदलाव कर सकते हैं। भाग्य का साथ मिलने से आर्थिक लाभ की संभावना है।

मकर राशि 
मकर राशि के लिए आज का दिन मांगलिक कार्यों, परिवारिक आयोजनों और धार्मिक रुचियों में व्यतीत हो सकता है। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े जातकों को विशेष लाभ मिलेगा। वाहन सुख, खरीदारी और इच्छा पूर्ति के योग बन रहे हैं। लव लाइफ में सामंजस्य और परस्पर प्रेम बढ़ेगा।

कुंभ राशि 
कुंभ राशि के लोगों को आज आकस्मिक लाभ मिल सकता है। कार्यस्थल पर सहयोग मिलेगा और आप समय पर कार्य पूरे करेंगे। धर्म, अध्यात्म और ज्योतिष में रुचि बनी रहेगी। कोई अधूरा कार्य आज पूर्ण हो सकता है। रिश्तेदारों और मित्रों से मिलन का योग है। व्यक्तिगत जीवन में संतुलन बना रहेगा।

मीन राशि 
मीन राशि के जातकों को आज कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। मान-सम्मान बढ़ेगा और शोध या शिक्षा से जुड़े लोगों के लिए दिन विशेष रहेगा। प्रियजनों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा और किसी मनोरंजक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। आत्मविश्वास बढ़ेगा और मन प्रसन्न रहेगा।


आचार्य संदीप तिवारी

ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद् बिलासपुर शिव महापुराण, श्रीमद् भागवत महापुरण, देवी भागवत महापुराण कथा के वाचक, जन्म कुंड़ली, वास्तुदोष व समस्त तरह के पूजन-अनुष्ठान के लिए संपर्क करें।

मोबाइल नंबर – 89821 36693

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *