धर्म आध्यात्म

आज का राशिफल 22 अप्रैल 2025: वृषभ, वृश्चिक और धनु राशि को मिलेगा शुभ फल, जानें सभी 12 राशियों का भविष्य

22 अप्रैल 2025 का राशिफल: मंगल-चंद्रमा के समसप्तक योग और गुरु-चंद्रमा के नवम-पंचम योग से आज का दिन वृषभ, वृश्चिक और धनु राशि वालों के लिए रहेगा बेहद लाभकारी। जानें मेष से मीन तक सभी राशियों का दैनिक भविष्यफल।

आज का राशिफल 22 अप्रैल 2025 | Aaj Ka Rashifal in Hindi

ज्योतिषीय गणना के अनुसार आज चंद्रमा कुंभ राशि में गोचर कर रहे हैं और धनिष्ठा नक्षत्र में स्थित हैं। आज मंगल और चंद्रमा के समसप्तक योग तथा चंद्रमा और गुरु के नवम पंचम योग का विशेष प्रभाव रहेगा। आइए जानें आज का राशिफल – मेष से मीन राशि तक।


मेष राशि (Aries)

सरकारी कार्यों में मिलेगी सफलता
आज का दिन आपके लिए लाभकारी रहेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं। सरकारी कामों में थोड़ी मेहनत करनी होगी, लेकिन सफलता मिलेगी। क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें। कागजी कार्यों में सावधानी जरूरी है।

शुभ उपाय: लाल गाय को गुड़ खिलाएं।
आज का भाग्य: 91%


वृषभ राशि (Taurus)

समस्याओं का समाधान और आत्मबल में वृद्धि
गुरु और चंद्रमा का शुभ योग आपकी परेशानियों को दूर करेगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा और घरेलू माहौल शांतिपूर्ण रहेगा।

शुभ उपाय: मंदिर में बेसन के लड्डू चढ़ाएं।
आज का भाग्य: 89%


मिथुन राशि (Gemini)

खर्चों पर नियंत्रण रखें, सेहत पर ध्यान दें
आज का दिन चुनौतियों भरा हो सकता है। मानसिक दबाव और खर्च की अधिकता रहेगी। अष्टम चंद्रमा के कारण निर्णय में जल्दबाजी से बचें। व्यवसाय में शाम का समय बेहतर रहेगा।

शुभ उपाय: मारुति स्तोत्र का पाठ करें।
आज का भाग्य: 78%


कर्क राशि (Cancer)

आर्थिक लाभ और पारिवारिक सुख
आज अटके कार्य पूरे होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। परिवार में प्रेम बना रहेगा। ससुराल पक्ष से लाभ मिल सकता है। साझेदारी में लाभ होगा।

शुभ उपाय: सूर्य को जल अर्पित करें।
आज का भाग्य: 82%


सिंह राशि (Leo)

प्रभाव बढ़ेगा, धार्मिक कार्यों में रुचि
आज का दिन व्यस्त रहेगा। बैंकिंग और लोन संबंधी कामों में सफलता मिलेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पुराने शत्रुओं से सावधान रहें।

शुभ उपाय: हनुमान गायत्री मंत्र का जाप करें।
आज का भाग्य: 83%


कन्या राशि (Virgo)

करियर में मिलेगा नया अवसर
धार्मिक और आध्यात्मिक विषयों में रुचि रहेगी। करियर में उन्नति के अवसर मिलेंगे। सेहत का ध्यान रखें, खासतौर पर पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।

शुभ उपाय: लाल गाय को गुड़ रोटी खिलाएं।
आज का भाग्य: 85%


तुला राशि (Libra)

नौकरी में नई जिम्मेदारी, सतर्क रहें
आज का दिन मिश्रित फल देने वाला है। कार्यस्थल पर तनाव संभव है। अजनबी लोगों से दूरी बनाएं। खर्चों पर नियंत्रण जरूरी है। वाहन सावधानी से चलाएं।

शुभ उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।
आज का भाग्य: 81%


वृश्चिक राशि (Scorpio)

लाभ और निवेश के अच्छे योग
दीर्घकालिक निवेश से लाभ मिलेगा। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। सर्दी-जुकाम से सावधान रहें। उधारी से बचें।

शुभ उपाय: मंगल स्तोत्र का पाठ करें।
आज का भाग्य: 88%


धनु राशि (Sagittarius)

रुका हुआ धन मिलेगा, मान-सम्मान बढ़ेगा
आज भाग्य आपके साथ रहेगा। रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। विरोधियों पर विजय मिलेगी। व्यापारियों के लिए दिन शुभ रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

शुभ उपाय: गायत्री मंत्र का जाप करें।
आज का भाग्य: 84%


मकर राशि (Capricorn)

धन लाभ और नए संबंध बनेंगे
आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। आकस्मिक धन लाभ संभव है। प्रेम जीवन में मधुरता बढ़ेगी। नए लोगों से संपर्क बढ़ेगा।

शुभ उपाय: संकटनाशन गणेश स्तोत्र का पाठ करें।
आज का भाग्य: 87%


कुंभ राशि (Aquarius)

संयम से काम लें, नए अवसर मिलेंगे
आर्थिक मामलों में सजग रहें। अतिउत्साह से बचें। नौकरीपेशा लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं। सुख-सुविधाओं पर खर्च संभव है।

शुभ उपाय: बजरंग बाण का पाठ करें।
आज का भाग्य: 82%


मीन राशि (Pisces)

मेहनत का मिलेगा फल, सतर्क रहें
आज आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा। सेहत पर ध्यान दें। लव लाइफ अच्छी रहेगी। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी।

शुभ उपाय: श्री गणेश स्तोत्र का पाठ करें।
आज का भाग्य: 88%


आचार्य संदीप तिवारी

ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद् बिलासपुर शिव महापुराण, श्रीमद् भागवत महापुरण, देवी भागवत महापुराण कथा के वाचक, जन्म कुंड़ली, वास्तुदोष व समस्त तरह के पूजन-अनुष्ठान के लिए संपर्क करें।

मोबाइल नंबर – 89821 36693

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *