भारत

आज का राशिफल 16 अप्रैल 2025: मेष, मिथुन और कन्या राशि के लिए आज का दिन रहेगा भाग्यशाली, जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल

आज मेष, मिथुन और कन्या राशि के जातकों को जबरदस्त लाभ दिला सकता है। आइए जानते हैं आज का राशिफल सभी 12 राशियों के लिए।

Aaj Ka Rashifal 16 April 2025: आज बुधवार को चंद्रमा वृश्चिक राशि में गोचर कर रहे हैं और मंगल, शुक्र, बुध और गुरु की दृष्टि के कारण कई शुभ योग बन रहे हैं। विशेष रूप से नीचभंग राजयोग, त्रिकोण योग और राशि परिवर्तन योग का प्रभाव आज मेष, मिथुन और कन्या राशि के जातकों को जबरदस्त लाभ दिला सकता है। आइए जानते हैं आज का राशिफल सभी 12 राशियों के लिए।

मेष राशि (Aries) – कमाई में बढ़ोतरी और रोमांटिक समय

आज मेष राशि के जातक आर्थिक रूप से मजबूत बनेंगे। मेहनत और प्रयास का उचित फल मिलेगा। परिवार में सहयोग मिलेगा और काम में सफलता के योग हैं। व्यापार में नई योजनाएं कारगर साबित होंगी। लव लाइफ में रोमांस का समय है।

भाग्यफल: 86%

उपाय: गणेशजी को 11 दूर्वा चढ़ाएं।

वृषभ राशि (Taurus) – परिवार से सहयोग और सुखद अनुभव

आज वृषभ राशि के लिए दिन अनुकूल है। घर के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। विदेश यात्रा के इच्छुक लोगों के लिए दिन शुभ है। लव लाइफ में मिठास बनी रहेगी। स्वास्थ्य भी सामान्य रहेगा।

भाग्यफल: 83%

उपाय: गायों को गुड़ और चना खिलाएं।

मिथुन राशि (Gemini) – नए प्लान्स में सफलता, सतर्क रहें

मिथुन राशि वालों को आज कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा, लेकिन शत्रुओं से सतर्क रहें। पीठ पीछे कुछ लोग नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर सकते हैं।

भाग्यफल: 81%

उपाय: गणेश स्तोत्र का पाठ करें।

कर्क राशि (Cancer) – नए अवसर और पारिवारिक सुख

कर्क राशि के लिए आज निवेश और व्यापार में लाभ के संकेत हैं। परिवार के साथ समय बिताना अच्छा रहेगा। वैवाहिक जीवन में तालमेल की आवश्यकता है। नए ऑर्डर या व्यापारिक प्रस्ताव मिल सकते हैं।

भाग्यफल: 84%

उपाय: जरूरतमंद को चावल व चीनी का दान करें।

सिंह राशि (Leo) – खर्चों पर नियंत्रण जरूरी

सिंह राशि के जातकों को आर्थिक मामलों में सतर्क रहना होगा। खर्च अधिक हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में वाणी पर संयम रखें। लव लाइफ अच्छी रहेगी, लेकिन सोच-समझकर निर्णय लें।

भाग्यफल: 80%

उपाय: जल या छाता दान करें।

कन्या राशि (Virgo) – चतुराई से मिलेगा लाभ

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन लाभकारी है। कार्यक्षेत्र में आपकी रणनीति सफल रहेगी। खानपान का आनंद मिलेगा। लव लाइफ में खुशियाँ रहेंगी। भाई-बहनों का सहयोग बना रहेगा।

भाग्यफल: 87%

उपाय: सत्तू और गुड़ का दान करें।

तुला राशि (Libra) – बच्चों से मिलेगी खुशी, करियर में प्रगति

तुला राशि के जातकों को संतान से सुख मिलेगा। नौकरी में नए अवसर मिल सकते हैं। शिक्षा और प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। प्रेमी के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।

भाग्यफल: 86%

उपाय: भगवान विष्णु की पूजा करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) – निवेश में सफलता और मानसिक राहत

वृश्चिक राशि के लोगों को कमीशन व रॉयल्टी से लाभ मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। निवेश के लिए समय अच्छा है। मानसिक शांति बनी रहेगी।

भाग्यफल: 88%

उपाय: किन्नरों को वस्त्र या धन का दान करें।

धनु राशि (Sagittarius) – नौकरी में नई जिम्मेदारी और लाभ

धनु राशि के लिए दिन आर्थिक रूप से लाभकारी रहेगा। पुराना काम भी आज लाभ दिला सकता है। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलेगा।

भाग्यफल: 81%

उपाय: तुलसी मंजरी के साथ भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करें।

मकर राशि (Capricorn) – खर्चों पर नियंत्रण जरूरी

मकर राशि के जातकों को आज सोच-समझकर खर्च करना होगा। सेहत का ध्यान रखें। टीमवर्क से काम लें, व्यक्तिगत मामलों में दखल देने से बचें।

भाग्यफल: 68%

उपाय: श्रीनारायण कवच का पाठ करें।

कुंभ राशि (Aquarius) – आत्मविश्वास से मिलेगा सफलता का साथ

कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन आत्मविश्वास से भरा रहेगा। यात्रा के योग हैं। रिश्तों में भावनात्मक मजबूती आएगी। पुराने दोस्तों से मुलाकात संभव है।

भाग्यफल: 82%

उपाय: शिवलिंग पर जल अर्पित करें।

मीन राशि (Pisces) – धन लाभ के साथ धार्मिक कार्यों की रुचि

मीन राशि के जातकों के लिए दिन शुभ है। बचत बढ़ेगी, जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। प्रेम संबंधों में संतुलन बनाए रखें।

भाग्यफल: 83%

उपाय: संकटनाशन गणेश स्तोत्र का पाठ करें।


आचार्य संदीप तिवारी

ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद् बिलासपुर शिव महापुराण, श्रीमद् भागवत महापुरण, देवी भागवत महापुराण कथा के वाचक, जन्म कुंड़ली, वास्तुदोष व समस्त तरह के पूजन-अनुष्ठान के लिए संपर्क करें।

मोबाइल नंबर – 89821 36693

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *