भारत

Bengal election 2026: फलता का ‘पुष्पा’ आखिर झुक गया! री-पोलिंग से पहले TMC उम्मीदवार जहांगीर खान ने छोड़ा मैदान।

फलता विधानसभा सीट पर री-पोलिंग से पहले बड़ा सियासी उलटफेर। TMC उम्मीदवार जहांगीर खान ने चुनावी मैदान छोड़ दिया। ‘पुष्पा झुकेगा नहीं’ वाले बयान के बाद अब विपक्ष और अपनी ही पार्टी के निशाने पर आए जहांगीर खान।

Bengal election 2026: पश्चिम बंगाल की फलता विधानसभा सीट पर री-पोलिंग से ठीक पहले बड़ा राजनीतिक मोड़ आ गया। तृणमूल कांग्रेस (TMC) के उम्मीदवार जहांगीर खान ने चुनावी प्रक्रिया से खुद को अलग करने का ऐलान कर दिया। चुनाव प्रचार खत्म होने से कुछ घंटे पहले लिया गया यह फैसला बंगाल की राजनीति में चर्चा का विषय बन गया है।

फलता सीट पिछले कई दिनों से लगातार विवादों और राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप के कारण सुर्खियों में थी। ईवीएम गड़बड़ी की शिकायतों के बाद चुनाव आयोग ने 21 मई को दोबारा मतदान कराने का फैसला किया था। इसी बीच जहांगीर खान के अचानक पीछे हटने से सियासी समीकरण बदलते नजर आ रहे हैं।

बीजेपी नेताओं ने इस घटनाक्रम को टीएमसी की हार का संकेत बताया। पार्टी नेताओं ने तंज कसते हुए कहा कि जो खुद को ‘पुष्पा’ बता रहा था, वह आखिरकार चुनावी दबाव के आगे झुक गया। वहीं टीएमसी के अंदर भी इस फैसले को लेकर असहजता दिखाई दी। पार्टी नेता कुणाल घोष ने भी सवाल उठाते हुए कहा कि अगर “पुष्पा झुकता नहीं” तो फिर मैदान क्यों छोड़ा गया।

फलता सीट पर पिछले कुछ समय से हिंसा, धमकी और राजनीतिक तनाव का माहौल बना हुआ था। जहांगीर खान और उनके करीबी नेताओं पर कई FIR दर्ज हुई थीं। हाईकोर्ट से गिरफ्तारी पर अस्थायी राहत मिलने के बावजूद उनके समर्थन में पार्टी के बड़े नेता प्रचार में नजर नहीं आए।

बताया जा रहा है कि राजनीतिक दबाव, प्रशासनिक कार्रवाई और कमजोर होते समर्थन के कारण जहांगीर खान ने चुनावी मैदान से हटने का फैसला लिया। अब 21 मई को होने वाली री-पोलिंग पर पूरे राज्य की नजर बनी हुई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान one plus 15 launch in india