धर्म आध्यात्म

Aaj ka rashifal 10 अगस्त 2025: मेष, मिथुन और मीन राशि के लिए शुभ योग, बाकी राशियों के लिए भी खुशियों और लाभ के संकेत, जानें विस्तृत भविष्यफल”

Aaj Ka Rashifal 10 August 2025: ज्योतिषीय गणना के अनुसार 10 अगस्त 2025 का दिन कई राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आया है। चंद्रमा पूरे दिन और रात कुंभ राशि में धनिष्ठा नक्षत्र में गोचर करेगा।

Aaj Ka Rashifal 10 August 2025: ज्योतिषीय गणना के अनुसार 10 अगस्त 2025 का दिन कई राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आया है। चंद्रमा पूरे दिन और रात कुंभ राशि में धनिष्ठा नक्षत्र में गोचर करेगा। इस दौरान चंद्रमा और राहु की युति बन रही है, जबकि सूर्य और बुध छठे भाव में स्थित होकर अधियोग का निर्माण कर रहे हैं। इसके साथ ही गुरु की शुभ दृष्टि भी चंद्रमा पर पड़ रही है। यह संयोजन मेष, मिथुन और मीन राशि वालों के लिए विशेष लाभकारी रहेगा, जबकि बाकी राशियों के लिए भी दिन कई मायनों में सकारात्मक परिणाम ला सकता है।

Mesh Rashi – मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्साह और उमंग से भरा रहेगा। सगे-संबंधियों से मुलाकात का अवसर मिलेगा और परिवार संग यात्रा की योजना बन सकती है। आपके विचार सकारात्मक रहेंगे, जिससे कार्यक्षेत्र में सफलता के अवसर बढ़ेंगे। व्यापारियों को लाभ होगा, खासकर मिठाई और फल के कारोबार से जुड़े लोगों को अच्छा मुनाफा मिलने के योग हैं। पड़ोसियों का सहयोग मिलेगा और बच्चों की उपलब्धियों से मन प्रसन्न रहेगा।
भाग्य प्रतिशत: 92%
उपाय: श्रीसूक्त का पाठ करें।

Vrishabh Rashi – वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रूप से अनुकूल रहेगा। भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा और घर पर मित्रों या रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है। किसी पुराने काम के पूरा होने से मन हल्का होगा। दिन के दूसरे हिस्से में यात्रा का संयोग बन सकता है। धार्मिक कार्यों में भाग लेकर पुण्य लाभ मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें और जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाए रखें।
भाग्य प्रतिशत: 96%
उपाय: सूर्य पुराण का पाठ करें।

Mithun Rashi – मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन विशेष शुभ रहेगा। जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता मिलने की संभावना है। पारिवारिक जीवन में सामंजस्य और प्रेम बढ़ेगा। सामाजिक कार्यों में भागीदारी से मान-सम्मान मिलेगा। प्रेम जीवन में रोमांस का माहौल रहेगा और आर्थिक मामलों में स्थिरता आएगी। योजनाओं में थोड़े बदलाव करने पड़ सकते हैं, लेकिन परिणाम आपके पक्ष में रहेंगे।
भाग्य प्रतिशत: 85%
उपाय: पीपल पर दूध मिश्रित जल चढ़ाएं।

Kark Rashi – कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन लाभकारी रहेगा। नए मित्र बनेंगे और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। घर में मांगलिक कार्य या शुभ समाचार का आगमन हो सकता है। विवाह योग्य जातकों के रिश्ते तय होने की संभावना है। शिक्षा में प्रगति और भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी।
भाग्य प्रतिशत: 88%
उपाय: तांबे के लोटे में कुमकुम मिलाकर सूर्य देव को अर्घ्य दें।

Singh Rashi – सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन मानसिक रूप से थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। क्रोध और व्यवहार में संतुलन बनाए रखना जरूरी है, वरना रिश्तों में तनाव हो सकता है। व्यापार में सुस्ती और साझेदारी के काम में तालमेल की आवश्यकता रहेगी। लेन-देन में सतर्क रहें।
भाग्य प्रतिशत: 72%
उपाय: गायत्री चालीसा का पाठ करें।

Kanya Rashi – कन्या राशि

कन्या राशि के लोगों को आज अपने कार्यों में सफलता पाने के लिए अधिक मेहनत करनी होगी। हालांकि परिवार का सहयोग आपको कठिनाइयों से उबरने में मदद करेगा। जीवनसाथी के साथ समय बिताएं और घरेलू जरूरतों पर खर्च हो सकता है।
भाग्य प्रतिशत: 84%
उपाय: बजरंगबाण का पाठ करें।

Tula Rashi – तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। घर में सुख-सुविधाओं का आगमन होगा और परिवार संग अच्छा समय बितेगा। कोई पुराना अधूरा काम आज पूरा हो सकता है। नौकरी के लिए जा रहे लोगों को शुभ समाचार मिलेगा।
भाग्य प्रतिशत: 87%
उपाय: दुर्गा माता की पूजा करें और दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

Vrishchik Rashi – वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। पारिवारिक समस्याओं का समाधान मिलेगा और सामाजिक क्षेत्र में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बिजनेस में लाभ होगा और घर की सजावट में खर्च कर सकते हैं।
भाग्य प्रतिशत: 88%
उपाय: शिव चालीसा का पाठ करें।

Dhanu Rashi – धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। धार्मिक और सामाजिक कार्यों में रुचि बनी रहेगी। आर्थिक प्रयास सफल होंगे और दोस्तों व परिवार संग अच्छा समय बीतेगा।
भाग्य प्रतिशत: 85%
उपाय: गुरु मंत्र “ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरुवे नमः” का जप करें।

Makar Rashi – मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन उत्साह से भरा रहेगा। अधूरी इच्छाएं पूरी होंगी और विवाह की बात आगे बढ़ सकती है। सेहत सामान्य रहेगी और सामाजिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।
भाग्य प्रतिशत: 88%
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।

Kumbh Rashi – कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित रहेगा। आय-व्यय में संतुलन बनाए रखें और बड़े निर्णय सोच-समझकर लें। अनावश्यक खर्च परेशान कर सकते हैं।
भाग्य प्रतिशत: 77%
उपाय: शिवलिंग का दूध से अभिषेक करें और महामृत्युंजय मंत्र का जप करें।

Meen Rashi – मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभकारी रहेगा। पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आएगी और नए काम की शुरुआत के संकेत हैं। बिजनेस में कमाई अच्छी होगी और खुशी का माहौल रहेगा।
भाग्य प्रतिशत: 86%
उपाय: गायत्री मंत्र का जप करें और गाय को हरा चारा खिलाएं।


आचार्य संदीप तिवारी

ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद् बिलासपुर शिव महापुराण, श्रीमद् भागवत महापुरण, देवी भागवत महापुराण कथा के वाचक, जन्म कुंड़ली, वास्तुदोष व समस्त तरह के पूजन-अनुष्ठान के लिए संपर्क करें।

मोबाइल नंबर – 89821 36693

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *