Bilaspur News: वार्ड 29 उपचुनाव का बिगुल: भाजपा ने घोषित किया प्रत्याशी, कार्यकर्ताओं को नामांकन के लिए बुलावा
भाजपा नेताओं के मार्गदर्शन में हुए निर्णय के तहत पार्टी ने विधानसभा क्रमांक 30 बिलासपुर अंतर्गत वार्ड क्रमांक 29 के लिए चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। बताया गया कि यह निर्णय भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय तथा संगठन संभाग प्रभारी एवं बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल के मार्गदर्शन में लिया गया।

BILASPUR NEWS. नगरी निकाय उपचुनाव 2026 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने वार्ड क्रमांक 29 तार बहार क्षेत्र के लिए अपने प्रत्याशी के नाम की घोषणा कर दी है। भाजपा जिला शहर कोर ग्रुप के निर्णय के अनुसार वार्ड क्रमांक 29 से व्ही मधुसूदन राव को पार्टी उम्मीदवार घोषित किया गया है। प्रत्याशी की घोषणा रविवार को आयोजित शक्ति केंद्रों की संयुक्त बैठक में की गई।
भाजपा नेताओं के मार्गदर्शन में हुए निर्णय के तहत पार्टी ने विधानसभा क्रमांक 30 बिलासपुर अंतर्गत वार्ड क्रमांक 29 के लिए चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। बताया गया कि यह निर्णय भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय तथा संगठन संभाग प्रभारी एवं बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल के मार्गदर्शन में लिया गया।
जिला अध्यक्ष ने की घोषणा, नामांकन में पहुंचने का आह्वान
भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर ने रेलवे मंडल के अंतर्गत आयोजित शक्ति केंद्रों की संयुक्त बैठक में रविवार को प्रत्याशी के नाम की औपचारिक घोषणा की। इस दौरान उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से सोमवार, 18 मई को स्थानीय कलेक्ट्रेट स्थित निर्वाचन कार्यालय पहुंचकर प्रत्याशी के नामांकन दाखिले में बड़ी संख्या में शामिल होने का आह्वान किया।
बैठक में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद
बैठक में संगठन प्रभारी, पार्षदों, वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे। पार्टी नेताओं ने वार्ड में संगठन को मजबूत करते हुए चुनावी रणनीति और जनसंपर्क अभियान को लेकर भी चर्चा की। भाजपा ने वार्ड 29 में जीत सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक सक्रिय रहने का आह्वान किया।
बैठक में प्रमुख रूप से, मनीष अग्रवाल संगठन प्रभारी, किशोर राय, रवि गोयल, श्रीनिवास राव,पंकज तिवारी, संध्या चौधरी, राजेश रजक, नवीन मसीह, मनीष गुप्ता, प्रकाश यादव पार्षद, गणेश रजक पार्षद, धीरेंद्र केसरवानी, शंकर शाह, सुरेश ध्रुव , संजय चौहान, चंद्रशेखर बिंनकर, डॉ मनमोहन दत्त, जुगल अग्रवाल, अभिजीत मित्रा, मनजीत गोस्वामी, ई राघवेंद्र राव, संदीप दासअयोध्या डहरिया, धीरेंद्र केसरवानी, तनुज वोरा, अनिल राघवानी,मिलन सप्रे, कैलाश रजक, आशा निर्मलकर, रीना करी, अनुराधा गायकवाड , सरिता कामडे, सुनीता राज, ज्योति सिंह, मंजू श्रीवास, आरती श्रीवास, देवेंद्र श्रीवास, बबलू रजक, घनश्याम यादव, संतोष तिवारी, अजय सोनी, आशु तिवारी, सहदेव यादव, अशोक केवट, देवचरण, धीरज यादव, प्यारेलाल मसीह, आदित्य कुर्रे, राजेश मंडले, जगदीश खरे, विनोद मैहर, आशु वर्मा, संतोष वस्त्रकर, इंद्रमणि कौशल, राम निषाद, कल्पना कैचर, अजय रजक, दीपक रात्रि, स्वयंवर यादव ,अनिल राघवानी, दुर्गा अवस्थी, मोनिका क्लर्क, संध्या डेहरिया, नीलम कुर्रे, अनिल रजक, संतोष रजक सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित हुए।







