Viral Video:कांग्रेस नेता का सड़क पर जन्मदिन मनाता वीडियो वायरल, HC ने शासन से पूछा सवाल
मामला रायपुर का है। बीते रविवार को यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनोद कश्यप उर्फ भक्कू का जन्मदिन था। जिलाध्यक्ष ने बीच सड़क पर केक काटकर जन्मदिन मनाया था। इस दौरान समर्थकों के बीच आतिशबाजी व हंगामा भी मचाया। दूसरी ओर इसके चलते लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

VIRAL VIDEO: सड़क पर बर्थ डे सेलीब्रेट करते हुए कुछ दिन पूर्व यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष का वीडियो जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस वीडियो में सड़क पर जाम व अन्य अव्यवस्था भी देखने को मिला। सड़क पर इस तरह के बर्थ डे सेलिब्रेट करने से लोगों को काफी परेशानी हुई। इस पर हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लिया। मामले की सुनवाई चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा व जस्टिस रविन्द्र कुमार अग्रवाल के डिवीजन बेंच में हुई। चीफ जस्टिस ने इस मामले में मुख्य सचिव से शपथ पत्र मांगा है। वहीं राज्य शासन से पूछा कि सड़क पर जन्मदिन मनाने वाले नेता पर क्या कार्रवाई की गई।
बता दें, मामला रायपुर का है। बीते रविवार को यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनोद कश्यप उर्फ भक्कू का जन्मदिन था। जिलाध्यक्ष ने बीच सड़क पर केक काटकर जन्मदिन मनाया था। इस दौरान समर्थकों के बीच आतिशबाजी व हंगामा भी मचाया। दूसरी ओर इसके चलते लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इसका भी वीडियो जमकर वायरल हुआ था। हाईकोर्ट ने पहल भी रायपुर में एक रसूखदार कारोबारी के बेटे के इस तरह जन्मदिन मनाने पर नाराजगी जताई थी और सरकार से जवाब भी मांगा था। इसके बाद ये एक और मामला सामने आया है।
बीच सड़क पर मनाया जन्मदिन
बीते रविवार को रात 12 बजे जिलाअध्यक्ष विनोद कश्यप का जन्मदिन था। इसी वजह से रात में 12 बजे बीच सड़क पर 10 कार्यकर्ता सुंदर नगर चौक के बीच सड़क पर आतिशबाजी करते हुए केक काट रहे थे। इस दौरान जाम भी लग गया था परेशान लोगों ने डायल 112 को कॉल किया था लेकिन कोई नहीं पहुंचा। इसी बीच एसएसपी लाल उमेद गश्त पर निकले थे। उन्होंने आतिशबाजी और शोर-शराबे को देखकर तत्काल अपनी गाड़ी रोकी और जिलाध्यक्ष व उनके साथियों से पूछाताछ करते हुए सभी को फटकार लगाई थी। फिर बाद में उन्हें गिरफ्तार भी किया।
हाईकोर्ट ने मांगा मुख्य सचिव से जवाब
हाईकोर्ट ने इस मामले में खूब नाराजगी जताई। हाईकोर्ट के सवाल पर शासन की ओर से वकील ने कहा कि मामले में एफआईआर दर्ज की जा रही है। कांग्रेस नेता की गिरफ्तारी कर ली गई है। इस जवाब के बाद हाईकोर्ट ने मुख्य सचिव से इस तरह के सभी मामलों में जवाब मांगा है।