News

अंडर-18 एशिया कप हॉकी: भारत बना चैंपियन, फाइनल में मेजबान जापान को 4-1 से रौंदा

भारतीय जूनियर हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेन्स अंडर-18 एशिया कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है। शनिवार को जापान के काकामिगाहारा में खेले गए बेहद रोमांचक फाइनल मुकाबले में भारत ने मेजबान और डिफेंडिंग चैंपियन जापान को 4-1 से करारी शिकस्त दी। भारत की इस ऐतिहासिक जीत के नायक फॉरवर्ड खिलाड़ी आशीष तानी पूर्ति रहे, जिन्होंने खिताबी मुकाबले में बेहतरीन हैट्रिक जमाई।

JAPAN NEWS.भारतीय जूनियर हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेन्स अंडर-18 एशिया कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है। शनिवार को जापान के काकामिगाहारा में खेले गए बेहद रोमांचक फाइनल मुकाबले में भारत ने मेजबान और डिफेंडिंग चैंपियन जापान को 4-1 से करारी शिकस्त दी। भारत की इस ऐतिहासिक जीत के नायक फॉरवर्ड खिलाड़ी आशीष तानी पूर्ति रहे, जिन्होंने खिताबी मुकाबले में बेहतरीन हैट्रिक जमाई।

हाफ टाइम तक भारत ने बनाई 3-0 की अजेय बढ़त

मैच के शुरुआत से ही भारतीय टीम ने मेजबान जापान पर दबाव बना लिया। खेल के दूसरे ही मिनट में भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला, जिसे आशीष तानी पूर्ति ने बिना कोई गलती किए गोल में बदल दिया और भारत को 1-0 की शुरुआती बढ़त दिला दी। इसके बाद जापान ने वापसी की भरपूर कोशिश की, लेकिन भारतीय डिफेंस ने उनके हर आक्रमण को नाकाम कर दिया।

मैच के 28वें मिनट में एक बार फिर भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला और आशीष ने अपना दूसरा गोल दागकर बढ़त 2-0 कर दी। अभी जापान इस झटके से संभल भी नहीं पाया था कि 30वें मिनट में प्रहलाद राजभर के बेहतरीन पास पर कप्तान केतन कुशवाहा ने फील्ड गोल दागकर हाफ टाइम तक भारत को 3-0 की मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।

आशीष ने पूरी की हैट्रिक, बने ‘प्लेयर ऑफ द मैच’

तीसरे क्वार्टर में भी भारत का दबदबा जारी रहा। 34वें मिनट में मिले पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील कर आशीष तानी पूर्ति ने अपनी हैट्रिक पूरी की और स्कोर 4-0 कर दिया। जापान की ओर से एकमात्र सांत्वना गोल 52वें मिनट में नुमादा गाकु ने पेनल्टी स्ट्रोक के जरिए किया, लेकिन तब तक मैच जापान के हाथ से निकल चुका था। आशीष तानी पूर्ति को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। वे 13 गोल के साथ टूर्नामेंट के टॉप स्कोरर भी रहे।

हॉकी इंडिया ने किया नकद पुरस्कार का एलान

भारतीय टीम की इस खिताबी जीत के बाद हॉकी इंडिया ने टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को 3-3 लाख रुपये और सहयोगी स्टाफ के प्रत्येक सदस्य को 1.5 लाख रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी बधाई

इस बड़ी सफलता पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर युवा टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा, “हमारी युवा हॉकी टीम की यह एक शानदार उपलब्धि है। टीम ने पूरे टूर्नामेंट में असाधारण कौशल और तालमेल का प्रदर्शन किया, जिसका परिणाम फाइनल में यह यादगार जीत है। यह जीत युवाओं के बीच हॉकी की बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाती है।”

संक्षिप्त स्कोर:

भारत- 4 (आशीष तानी पूर्ति 2′, 28′, 34′ और केतन कुशवाहा 30′)

जापान- 1 (नुमादा गाकु 52′)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान one plus 15 launch in india