News

42 की उम्र में जीता सपना: बिलासपुर की एंजेल चौकसे बनीं Mrs. India International Queen 2026, अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर की बेटी एंजेल चौकसे ने 42 वर्ष की उम्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए Mrs. India International Queen "Alluring" 2026 का प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम कर लिया है। इस सफलता के साथ उन्होंने न केवल बिलासपुर, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ का नाम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है।

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर की बेटी एंजेल चौकसे ने 42 वर्ष की उम्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए Mrs. India International Queen “Alluring” 2026 का प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम कर लिया है। इस सफलता के साथ उन्होंने न केवल बिलासपुर, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ का नाम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है।

 

दिल्ली के होटल लीला इंटरनेशनल में आयोजित इस भव्य प्रतियोगिता में भारत के अलावा सिंगापुर, ऑस्ट्रेलिया, दुबई, कतर, अमेरिका और लंदन सहित कई देशों की प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। पांच दिनों तक चली प्रतियोगिता में कैटवॉक, टैलेंट राउंड, इंट्रोडक्शन, पर्सनैलिटी असेसमेंट, ग्रूमिंग और प्रश्नोत्तर जैसे विभिन्न चरण आयोजित किए गए, जिनमें एंजेल चौकसे ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया।

 

एंजेल ने बताया कि फैशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट के प्रति उनका लगाव कॉलेज के दिनों से रहा है। उस समय उन्होंने “मिस होम साइंस” का खिताब भी जीता था। हालांकि शादी, परिवार और जिम्मेदारियों के कारण उनका सपना कुछ समय के लिए पीछे छूट गया, लेकिन उन्होंने अपने लक्ष्य को कभी नहीं छोड़ा। करीब एक वर्ष तक फिटनेस, योग, कैटवॉक, ग्रूमिंग, पब्लिक स्पीकिंग और व्यक्तित्व विकास पर लगातार मेहनत करने के बाद उन्होंने इस प्रतियोगिता में भाग लिया और सफलता हासिल की।

उन्होंने अपनी जीत का श्रेय अपने पति रितेश चौकसे, बेटी विनस चौकसे, माता-पिता, सास-ससुर, परिवार, मित्रों, प्रशिक्षकों और सभी शुभचिंतकों को दिया। एंजेल ने कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि पूरे बिलासपुर और छत्तीसगढ़ की जनता का है।

प्रदेश की महिलाओं और युवतियों को संदेश देते हुए एंजेल चौकसे ने कहा कि “सपनों की कोई उम्र नहीं होती। यदि आपके भीतर जुनून, मेहनत और आत्मविश्वास है, तो किसी भी उम्र में अपने सपनों को साकार किया जा सकता है।” उन्होंने अपनी इस उपलब्धि को बिलासपुर और छत्तीसगढ़ की जनता को समर्पित करते हुए मीडिया का भी आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान one plus 15 launch in india