छत्तीसगढ़

Bilaspur News: टूटा नाला, डूबती सड़कें… वार्ड 63 में ड्रेनेज सुधार के लिए पार्षद ने खोला मोर्चा

ज्ञापन में पार्षद ने बताया कि उक्त मार्ग पर बना पुराना नाला काफी पुराना हो चुका है और अब कई स्थानों पर जर्जर एवं क्षतिग्रस्त अवस्था में है। इसके कारण बारिश के दिनों में जल निकासी बाधित होती है, जिससे क्षेत्र में जलभराव की स्थिति बनती है और आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

BILASPUR NEWS. शहर के वार्ड क्रमांक 63 (अरविंद नगर) में वर्षों पुराने जर्जर नाले के कारण जल निकासी की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। इसे देखते हुए वार्ड के पार्षद एवं नगर निगम की खाद्य, लोक स्वास्थ्य एवं स्वच्छता विभाग के प्रभारी सदस्य श्याम साहू ने जोन क्रमांक-8 की जोन आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर जोरापारा से शकुंतला नाला होते हुए अशोक नगर चौक तक नए नाले के निर्माण की मांग की है।

ये भी पढ़ें:RAIPUR NEWS: इंस्टाग्राम पर ‘सोनू’ बनकर फंसाया, शादी के बाद निकला सुफरान, धर्म परिवर्तन, नमाज और प्रताड़ना के आरोप से मचा हड़कंप

ज्ञापन में पार्षद ने बताया कि उक्त मार्ग पर बना पुराना नाला काफी पुराना हो चुका है और अब कई स्थानों पर जर्जर एवं क्षतिग्रस्त अवस्था में है। इसके कारण बारिश के दिनों में जल निकासी बाधित होती है, जिससे क्षेत्र में जलभराव की स्थिति बनती है और आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

उन्होंने कहा कि बढ़ती आबादी और वर्तमान जरूरतों को देखते हुए पुराने नाले के स्थान पर नए एवं मजबूत नाले का निर्माण कराया जाना आवश्यक है। इससे क्षेत्र की ड्रेनेज व्यवस्था में सुधार होगा और बरसात के दौरान होने वाली जलभराव की समस्या से स्थायी राहत मिल सकेगी।

ये भी पढ़ें:BIG BREAKING: चलती बस के नीचे धंस गया पुल, 35 यात्रियों से भरी बस फंसी, बाल-बाल टला बड़ा हादसा

पार्षद श्याम साहू ने जोन आयुक्त से जनहित को ध्यान में रखते हुए नए नाले के निर्माण कार्य को शीघ्र स्वीकृति प्रदान कर जल्द शुरू कराने की मांग की है, ताकि क्षेत्रवासियों को लंबे समय से चली आ रही समस्या से निजात मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान one plus 15 launch in india