छत्तीसगढ़

BIG BREAKING: चलती बस के नीचे धंस गया पुल, 35 यात्रियों से भरी बस फंसी, बाल-बाल टला बड़ा हादसा

पुष्पराज बस (CG 10 G 1464) पेंड्रा से बिलासपुर आ रही थी। जैसे ही बस पुलिया पर पहुंची, उसका मध्य हिस्सा अचानक धंस गया। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को आगे बढ़ने से रोक दिया और यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। यदि बस कुछ मीटर और आगे बढ़ जाती तो गंभीर दुर्घटना हो सकती थी।

BILASPUR NEWS. बिलासपुर-पेंड्रा मुख्य मार्ग पर रविवार को जर्जर पुलिया ने एक बार फिर निर्माण कार्यों की सुस्ती और लापरवाही की पोल खोल दी। बांसाझाल-चपोरा आश्रम के पास नाले पर बनी पुरानी पुलिया का बीच हिस्सा धंसने से यात्रियों से भरी पुष्पराज बस बीच पुल पर ही फंस गई। बस में सवार करीब 35 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

ये भी पढ़ें:RAIPUR NEWS: इंस्टाग्राम पर ‘सोनू’ बनकर फंसाया, शादी के बाद निकला सुफरान, धर्म परिवर्तन, नमाज और प्रताड़ना के आरोप से मचा हड़कंप

जानकारी के अनुसार पुष्पराज बस (CG 10 G 1464) पेंड्रा से बिलासपुर आ रही थी। जैसे ही बस पुलिया पर पहुंची, उसका मध्य हिस्सा अचानक धंस गया। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को आगे बढ़ने से रोक दिया और यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। यदि बस कुछ मीटर और आगे बढ़ जाती तो गंभीर दुर्घटना हो सकती थी।

घटना के बाद बिलासपुर-पेंड्रा मार्ग पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि इसी स्थान पर नए पुल का निर्माण लंबे समय से अधूरा पड़ा है। यदि निर्माण कार्य समय पर पूरा हो जाता तो यह स्थिति नहीं बनती। लोगों ने निर्माण एजेंसी और संबंधित विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

ये भी पढ़ें:JANJGIR NEWS: क्लासरूम में बच्चों के सामने हेडमास्टर ने उतारी पैंट, अर्धनग्न हालत में देख भड़के परिजन, पुलिस ने लिया हिरासत में

प्रशासन को घटना की सूचना दे दी गई है। फिलहाल मार्ग बंद है और वैकल्पिक रास्तों से यातायात संचालित करने की तैयारी की जा रही है। यह घटना अधूरे निर्माण कार्यों और जर्जर पुलों की समय पर मरम्मत नहीं होने के कारण उत्पन्न खतरे की एक बड़ी चेतावनी बनकर सामने आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान one plus 15 launch in india