छत्तीसगढ़

Accident News: दामाद की आंखों के सामने चली गई सास की जान: बेकाबू ट्रक ने 25 मीटर तक घसीटा, मौके पर दर्दनाक मौत

मुंगेली जिले के लोहाराकापा गांव निवासी पुनौतीन यादव (63) अपने दामाद के साथ बाइक (CG 10 EC 6950) से बिलासपुर आ रही थीं। जैसे ही वे कोपरा डैम के पास पहुंचे, पीछे से आ रहे ट्रक (HR 55 W 3885) ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

BILASPUR NEWS. सकरी थाना क्षेत्र के कोपरा जलाशय (डैम) के पास मंगलवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। बिलासपुर आ रही बाइक को पीछे से तेज रफ्तार भूसे से भरे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में दामाद की आंखों के सामने उसकी 63 वर्षीय सास की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि वह खुद गंभीर रूप से घायल हो गया।

ये भी पढ़ें:शराब दुकान में आधी रात डकैती: 5 नकाबपोशों ने गार्डों को बांधा, चाकू से हमला कर नगदी-शराब लूटी

पुलिस के मुताबिक, मुंगेली जिले के लोहाराकापा गांव निवासी पुनौतीन यादव (63) अपने दामाद के साथ बाइक (CG 10 EC 6950) से बिलासपुर आ रही थीं। जैसे ही वे कोपरा डैम के पास पहुंचे, पीछे से आ रहे ट्रक (HR 55 W 3885) ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला ट्रक और बाइक के बीच फंस गई और करीब 25 मीटर तक सड़क पर घिसटती रही। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, हादसा इतना भयावह था कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दामाद गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा।

ये भी पढ़ें:रिलायंस ज्वेल्स में 17.50 लाख का गोल्ड स्कैम! असली कंगन गायब, नकली रखकर ऑडिट को भी दिया चकमा

घटना की सूचना मिलते ही सकरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, वहीं घायल दामाद को उपचार के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने ट्रक को जब्त कर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह चालक की लापरवाही मानी जा रही है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान one plus 15 launch in india