News

शराब दुकान में आधी रात डकैती: 5 नकाबपोशों ने गार्डों को बांधा, चाकू से हमला कर नगदी-शराब लूटी

मस्तूरी थाना क्षेत्र के गतौरा स्थित शासकीय कम्पोजिट मदिरा दुकान में सोमवार तड़के करीब 4 बजे पांच नकाबपोश बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में डकैती की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने ड्यूटी पर मौजूद दो सुरक्षा गार्डों को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा और एक गार्ड पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

BILASPUR NEWS. मस्तूरी थाना क्षेत्र के गतौरा स्थित शासकीय कम्पोजिट मदिरा दुकान में सोमवार तड़के करीब 4 बजे पांच नकाबपोश बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में डकैती की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने ड्यूटी पर मौजूद दो सुरक्षा गार्डों को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा और एक गार्ड पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद दुकान से करीब 27 हजार रुपये नकद, देशी-विदेशी शराब की दो पेटियां, मोबाइल फोन और सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर लेकर फरार हो गए।

पुलिस के अनुसार घटना के समय सुरक्षा गार्ड हरिकुमार और शैलेंद्र दुकान परिसर में तैनात थे। इसी दौरान मुंह पर कपड़ा बांधे पांच बदमाश पहुंचे और दुकान की चाबी मांगने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने दोनों गार्डों की पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान हरिकुमार पर चाकू से कई वार किए गए, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। बदमाशों ने दोनों गार्डों के हाथ-पैर रस्सी से बांध दिए और दुकान का ताला तोड़कर अंदर घुस गए।

कटर से नहीं खुला लॉकर, आग लगाने का भी किया प्रयास

दुकान के भीतर घुसे बदमाशों ने कटर की मदद से लॉकर काटने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने लॉकर में आग लगाने का प्रयास भी किया, मगर असफल रहे। अंततः बदमाश कैश, शराब की दो पेटियां, गार्ड का मोबाइल फोन और पहचान छिपाने के उद्देश्य से सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर उखाड़कर अपने साथ ले गए।

राहगीरों ने देखी हालत, अस्पताल पहुंचाया

बदमाशों के भागने के बाद दोनों गार्ड किसी तरह रस्सी से मुक्त हुए। सुबह वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने उन्हें घायल अवस्था में देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची मस्तूरी पुलिस ने गंभीर रूप से घायल हरिकुमार को तत्काल सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है।

साइबर, ACCU और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही मस्तूरी पुलिस, आबकारी विभाग, एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (ACCU), साइबर एक्सपर्ट और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं

गतौरा और मस्तूरी क्षेत्र की शराब दुकानों में इससे पहले भी लूट और फायरिंग जैसी वारदातें हो चुकी हैं। ताजा घटना के बाद शराब दुकानों में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। कर्मचारियों और क्षेत्र के व्यापारियों में घटना को लेकर दहशत का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान one plus 15 launch in india