News

रिलायंस ज्वेल्स में 17.50 लाख का गोल्ड स्कैम! असली कंगन गायब, नकली रखकर ऑडिट को भी दिया चकमा

राजधानी के जयस्तंभ चौक स्थित रिलायंस ज्वेल्स शोरूम में करीब 17.50 लाख रुपये मूल्य के 22 कैरेट सोने के कंगन गायब होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि शोरूम के पूर्व सेल्स स्टाफ ने असली कंगनों की जगह नकली कंगन रखकर लंबे समय तक स्टॉक में हेराफेरी छिपाए रखी। मामले में गोलबाजार थाना पुलिस ने पूर्व कर्मचारी के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

RAIPUR NEWS.राजधानी के जयस्तंभ चौक स्थित रिलायंस ज्वेल्स शोरूम में करीब 17.50 लाख रुपये मूल्य के 22 कैरेट सोने के कंगन गायब होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि शोरूम के पूर्व सेल्स स्टाफ ने असली कंगनों की जगह नकली कंगन रखकर लंबे समय तक स्टॉक में हेराफेरी छिपाए रखी। मामले में गोलबाजार थाना पुलिस ने पूर्व कर्मचारी के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

स्टोर मैनेजर आरिफ खान की शिकायत के अनुसार, 9 जुलाई को कंगन काउंटर के स्टॉक का मिलान किया गया तो तीन सेट (कुल पांच नग) 22 कैरेट सोने के कंगनों की जगह नकली कंगन मिले। गायब हुए असली कंगनों का कुल वजन 103.832 ग्राम है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 17.50 लाख रुपये बताई गई है।

टैग बदलकर ऑडिट टीम को करता रहा गुमराह

कंपनी की आंतरिक जांच, सीसीटीवी फुटेज और स्टॉक रिकॉर्ड की पड़ताल में सामने आया कि संबंधित काउंटर की जिम्मेदारी तत्कालीन सेल्स स्टाफ मनोज यादव के पास थी। आरोप है कि उसने 5 मई को हुई ग्लोबल फिजिकल इन्वेंट्री और 17 जून के इंटरनल ऑडिट के दौरान कंगनों के टैग बदल दिए, जिससे स्टॉक रिकॉर्ड सही दिखाई देता रहा। इतना ही नहीं, उसने शोरूम के उस हिस्से का भी फायदा उठाया जहां सीसीटीवी की निगरानी नहीं थी।

मां की बीमारी का बहाना, बिना हैंडओवर छोड़ी नौकरी

जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी ने 6 जुलाई को कंपनी के ऑनलाइन पोर्टल पर इस्तीफा दिया और 7 जुलाई को अपना अंतिम कार्य दिवस बताया। हालांकि, वह 2 जुलाई के बाद से ही शोरूम नहीं पहुंचा। उसने मां की तबीयत खराब होने का हवाला देकर छुट्टी ली और बिना किसी को प्रभार सौंपे नौकरी छोड़ दी। कंपनी ने उससे संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन वह वापस नहीं लौटा।

पुलिस ने दर्ज किया मामला, गिरफ्तारी की तैयारी

गोलबाजार थाना पुलिस ने स्टोर मैनेजर की शिकायत पर आरोपी पूर्व कर्मचारी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज, स्टॉक रिकॉर्ड और अन्य दस्तावेजों की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की तलाश जारी है और जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

“स्टोर मैनेजर की शिकायत पर पूर्व कर्मचारी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य दस्तावेजों की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।”

स्वराज त्रिपाठी, थाना प्रभारी, गोलबाजार (रायपुर)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान one plus 15 launch in india