News

हिसाब-किताब के विवाद में महिला का अश्लील वीडियो वायरल कर किया ब्लैकमेल, मस्तूरी पुलिस ने 3 आरोपियों को भेजा जेल

MASTURI NEWS. मस्तूरी थाना क्षेत्र में महिला का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर ब्लैकमेल करने और जातिसूचक गाली-गलौज करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। मामले में बीएनएस की विभिन्न धाराओं के साथ एससी/एसटी एक्ट के तहत भी अपराध दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार, प्रार्थी मनोहर कुमार चौहान ने थाना मस्तूरी में शिकायत दर्ज कराई कि उसके भाई कमल चौहान हार्वेस्टर, ट्रैक्टर और एग्रीकल्चर ट्रांसपोर्ट का व्यवसाय करते हैं। व्यवसाय की देखरेख के लिए गांव के पीतांबर सिंह, अजय चौधरी और नरेश पटेल को रखा गया था। हिसाब-किताब में कथित गड़बड़ी सामने आने के बाद उन्हें काम से हटा दिया गया था।

आरोप है कि इसी रंजिश के चलते 9 जुलाई 2026 की रात करीब 10 बजे आरोपी शराब के नशे में कमल चौहान के पास पहुंचे और जातिसूचक गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान उन्होंने एक महिला का अश्लील वीडियो दिखाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की बात कही और वीडियो प्रसारित कर महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाई।

शिकायत के आधार पर मस्तूरी पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। थाना पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए खपरी लिमतरा गांव में दबिश देकर तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने वीडियो वायरल करने की बात स्वीकार की, जिसके बाद उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। अदालत के आदेश पर तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों में अजय चौधरी (23 वर्ष), नरेश पटेल (24 वर्ष) और पीताम्बर सिंह (38 वर्ष) शामिल हैं। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान one plus 15 launch in india