Bilaspur News: युवा मोर्चा पश्चिम मंडल ने कसी कमर, आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर हुआ मंथन
बैठक में मंडल अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण कश्यप (बबलू भैया), भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष गौरी गुप्ता, जिला अध्यक्ष वैभव गुप्ता, पार्षद नितिन पटेल, प्रभारी राहुल सिंह ठाकुर, सह-प्रभारी विन्नी विधानी तथा भाजयुमो मंडल अध्यक्ष अमर सिंह राजपूत प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

BILASPUR NEWS. भारतीय जनता युवा मोर्चा पश्चिम मंडल बिलासपुर की परिचयात्मक एवं कामकाजी बैठक आयोजित की गई। बैठक में मंडल के नवनियुक्त प्रभारी एवं सह-प्रभारी के प्रथम मंडल आगमन पर उनका स्वागत एवं सम्मान किया गया। साथ ही युवा मोर्चा की आगामी कार्ययोजना और संगठनात्मक रणनीति को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में मंडल अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण कश्यप (बबलू भैया), भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष गौरी गुप्ता, जिला अध्यक्ष वैभव गुप्ता, पार्षद नितिन पटेल, प्रभारी राहुल सिंह ठाकुर, सह-प्रभारी विन्नी विधानी तथा भाजयुमो मंडल अध्यक्ष अमर सिंह राजपूत प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, युवाओं को संगठन से जोड़ने तथा आगामी कार्यक्रमों को प्रभावी तरीके से संचालित करने को लेकर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ विचार-विमर्श किया गया। पदाधिकारियों ने संगठन की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी और आपसी समन्वय के साथ कार्य करने पर जोर दिया।
इस अवसर पर जिला कार्यालय मंत्री पंकज जायसवाल, अरुण लश्कर, आनंद कश्यप, भानु श्रीवास, स्वर्णिम तिवारी, आशीष श्रीवास, शुभम मिश्रा, मंडल महामंत्री मोनू मिश्रा, नरेंद्र यादव, किशन यादव, पीयूष यादव, चूड़ामणि आजाद, आकाश पाटले, आदर्श तिवारी, मनीष यादव, अनिकेत श्रीवास, भूपेंद्र यादव, तेजस सिंह राजपूत, देव राणा सहित युवा मोर्चा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।












