छत्तीसगढ़

Accident News: अरपा में नहाना पड़ा भारी! 14 वर्षीय सौरभ की डूबने से मौत, SDRF ने चलाया 2 घंटे रेस्क्यू

बताया जा रहा है कि सौरभ अपने चार-पांच दोस्तों के साथ करीब दोपहर 12 बजे अरपा नदी पहुंचा था। सभी बच्चे नदी में नहा रहे थे। इसी दौरान सौरभ गहरे हिस्से में चला गया। अचानक वह पानी में डूबने लगा।

BILASPUR NEWS. गर्मी और छुट्टी के माहौल में दोस्तों के साथ अरपा नदी में नहाने पहुंचना 14 वर्षीय सौरभ धुरी के लिए जिंदगी का आखिरी सफर साबित हुआ। सरकंडा थाना क्षेत्र के जबड़ापारा के पास गुरुवार दोपहर नहाने के दौरान सौरभ गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते डूब गया। करीब दो घंटे तक चले रेस्क्यू के बाद एसडीआरएफ ने उसका शव नदी से बाहर निकाला।

ये भी पढ़ें: बिलासपुर में दहशत: चाकूबाजी की दो वारदातों में दो मौतें, एक ही दिन में शहर थर्राया, नाबालिग समेत 2 आरोपी हिरासत में

बताया जा रहा है कि सौरभ अपने चार-पांच दोस्तों के साथ करीब दोपहर 12 बजे अरपा नदी पहुंचा था। सभी बच्चे नदी में नहा रहे थे। इसी दौरान सौरभ गहरे हिस्से में चला गया। अचानक वह पानी में डूबने लगा। साथ मौजूद दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद आसपास के लोगों और परिजनों को घटना की जानकारी दी गई।
सूचना मिलते ही सरकंडा पुलिस मौके पर पहुंची। नदी की गहराई और स्थिति को देखते हुए एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। जवानों ने नदी में उतरकर सौरभ की तलाश शुरू की। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद दोपहर लगभग 2 बजे सौरभ का शव बरामद किया गया।
जिसे दोस्त जिंदा तलाश रहे थे, नदी से निकला शव
रेस्क्यू के दौरान घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुटी रही। हर किसी की नजर नदी में सौरभ की तलाश कर रही एसडीआरएफ टीम पर थी। लेकिन करीब दो घंटे बाद जब शव बाहर निकाला गया तो मौके पर मौजूद परिजनों और दोस्तों की आंखों के सामने दर्दनाक तस्वीर थी।

ये भी पढ़ें: ट्रिपल मर्डर में 5 दोषियों को उम्रकैद, फैसला सुनते ही भड़का आक्रोश, कोर्ट परिसर में जूते-चप्पल और पत्थर फेंके

सौरभ की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान one plus 15 launch in india