News

पत्नी की मौत को बनाया आत्महत्या का ड्रामा, पीएम रिपोर्ट ने खोल दिया हत्या का राज, चरित्र पर शक में पति ने घोंटा था गला

पत्नी के चरित्र पर शक ने एक पति को इस कदर सनकी बना दिया कि उसने विवाद के दौरान अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद पुलिस को गुमराह करने के लिए आरोपी ने शव को फांसी के फंदे पर लटका दिया और वारदात को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की।

DHMTARI NEWS.पत्नी के चरित्र पर शक ने एक पति को इस कदर सनकी बना दिया कि उसने विवाद के दौरान अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद पुलिस को गुमराह करने के लिए आरोपी ने शव को फांसी के फंदे पर लटका दिया और वारदात को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने उसकी पूरी साजिश पर पानी फेर दिया। पीएम रिपोर्ट में गला घोंटने से मौत की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

मामला भखारा थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक देमार पाठन निवासी वीणा ध्रुव (27) की शादी करीब दो साल पहले सुपेला भखारा निवासी विवेक ध्रुव उर्फ गोलू (30) से हुई थी। शादी के बाद से ही विवेक पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था। उसे शक था कि वीणा किसी दूसरे व्यक्ति से फोन पर बातचीत करती है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था।

शाम को फिर हुआ विवाद, गुस्से में घोंट दिया गला

4 सितंबर की शाम करीब 5 बजे एक बार फिर पति-पत्नी के बीच इसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। कहासुनी बढ़ने पर आरोपी विवेक ने कपड़े सुखाने वाली नायलॉन की रस्सी से पत्नी का गला दबा दिया। गला घोंटे जाने से वीणा की मौत हो गई।

हत्या के बाद रची आत्महत्या की कहानी

पत्नी की मौत के बाद आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने की साजिश रची। उसने शव को फांसी के फंदे पर लटका दिया, ताकि मामला आत्महत्या का लगे। सूचना मिलने पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान मृतका के गले पर मिले संदिग्ध निशानों ने पुलिस का शक बढ़ा दिया।

पीएम रिपोर्ट ने खोल दी साजिश

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पीएम रिपोर्ट में मौत का कारण गला घोंटना सामने आया। इसके बाद पुलिस ने मामले को हत्या की दिशा में आगे बढ़ाते हुए आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की। कड़ाई से पूछताछ में विवेक ने पत्नी की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली।

पुलिस के अनुसार आरोपी ने पत्नी के किसी अन्य व्यक्ति से बात करने के संदेह में हुए विवाद के बाद गुस्से में आकर वारदात को अंजाम दिया था। इसके बाद हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फांसी पर लटका दिया।

एएसपी डीसी पटेल ने बताया कि महिला की संदिग्ध मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटने से हत्या की पुष्टि हुई। पूछताछ में आरोपी पति ने चरित्र पर संदेह को लेकर विवाद होने और गुस्से में हत्या करने की बात स्वीकार की है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान one plus 15 launch in india