Aaj Ka Rashifal 10 September 2025: शुक्र और चंद्रमा के केंद्र योग से मिलेगा आज अपार सफलता, जानिए आज का राशिफल।
Aaj Ka Rashifal 10 September 2025: आज 10 सितंबर 2025, दिन बुधवार है। चंद्रमा मीन राशि से निकलकर मेष राशि में गोचर कर रहे हैं और रेवती नक्षत्र से गुजर रहे हैं। इसके साथ ही सूर्य और बुध के मिलन से बुधादित्य योग बन रहा है...

Aaj Ka Rashifal 10 September 2025: आज 10 सितंबर 2025, दिन बुधवार है। चंद्रमा मीन राशि से निकलकर मेष राशि में गोचर कर रहे हैं और रेवती नक्षत्र से गुजर रहे हैं। इसके साथ ही सूर्य और बुध के मिलन से बुधादित्य योग बन रहा है, वहीं शुक्र और चंद्रमा का केंद्र योग भी दिन को और अधिक शुभ बना रहा है। ऐसे में आज का दिन विशेष रूप से मेष, कन्या और तुला राशि के जातकों के लिए लाभकारी सिद्ध होगा। आइए जानते हैं आज का राशिफल विस्तार से।
Mesh Rashi – मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन रचनात्मक कार्यों से लाभ देने वाला रहेगा। आपके काम की सराहना होगी और नए काम में सफलता मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। दांपत्य जीवन में सामंजस्य बना रहेगा, वहीं सामाजिक कार्यों में भी भाग लेने का अवसर मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी कुशलता से सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे।
भाग्य प्रतिशत: 86%
उपाय: किन्नरों को दान दें।
Vrishabh Rashi – वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों को आज आर्थिक मामलों में सावधानी बरतनी होगी। अनावश्यक खर्च बढ़ सकता है और अधिकारियों से मतभेद भी संभव हैं। लव लाइफ में मधुरता आएगी, लेकिन ससुराल पक्ष से तनाव मिलने की संभावना है। सामाजिक संबंध लाभकारी रहेंगे।
भाग्य प्रतिशत: 81%
उपाय: गणेश चालीसा का पाठ करें।
Mithun Rashi – मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए दिन मेहनत और सहयोग से भरा रहेगा। सेहत पर ध्यान देना जरूरी है। वरिष्ठ लोगों का साथ मिलेगा और उच्च शिक्षा की दिशा में सफलता प्राप्त होगी। राजनीति और सामाजिक क्षेत्र में प्रगति के संकेत हैं।
भाग्य प्रतिशत: 80%
उपाय: राहु मंत्र का जप करें।
Kark Rashi – कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों को आज नौकरी और सामाजिक क्षेत्र में प्रगति के अवसर मिलेंगे। खर्च बढ़ सकता है लेकिन वह आपको खुशी देगा। विवाह योग्य लोगों को अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। विरोधियों की बातों पर ध्यान न दें और आत्मविश्वास बनाए रखें।
भाग्य प्रतिशत: 85%
उपाय: श्रीकृष्ण की पूजा करें और गाय को हरा चारा खिलाएं।
Singh Rashi – सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए आज धन लाभ और अटके हुए काम पूरे होने के संकेत हैं। परिवार और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। धार्मिक कार्यों में भाग लेने से मान-सम्मान बढ़ेगा। अचानक धन लाभ की संभावना भी है।
भाग्य प्रतिशत: 87%
उपाय: गायत्री मंत्र का जप करें।
Kanya Rashi – कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन विशेष लाभ देने वाला है। कारोबार में अच्छी कमाई होगी और पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। लव लाइफ में सामंजस्य बना रहेगा। शिक्षा क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन की संभावना है।
भाग्य प्रतिशत: 82%
उपाय: गणेश जी की पूजा करें और गणेश चालीसा का पाठ करें।
Tula Rashi – तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन अत्यंत लाभकारी रहेगा। कार्यक्षेत्र में पद और अधिकार में वृद्धि होगी। परिवार के साथ यात्रा और आनंद के अवसर मिलेंगे। अचानक धन लाभ होने की संभावना है। धार्मिक कार्यों में भी रुचि रहेगी।
भाग्य प्रतिशत: 86%
उपाय: शिव चालीसा का पाठ करें और शिव अभिषेक करें।
Vrishchik Rashi – वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों को आज व्यापार में उन्नति के अवसर मिलेंगे। खर्च बढ़ सकता है, लेकिन संतान पक्ष से शुभ समाचार भी मिलेगा। लव लाइफ और पारिवारिक रिश्ते मधुर बने रहेंगे।
भाग्य प्रतिशत: 83%
उपाय: गणेश चालीसा का पाठ करें।
Dhanu Rashi – धनु राशि
धनु राशि के लिए आज का दिन रुके हुए धन की प्राप्ति और आर्थिक मजबूती लाने वाला रहेगा। नए संपर्कों से लाभ होगा और धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
भाग्य प्रतिशत: 83%
उपाय: पीपल पर दूध मिश्रित जल चढ़ाएं।
Makar Rashi – मकर राशि
मकर राशि के लोगों को आज खुशी और खर्च दोनों का अनुभव होगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा और साझेदारी के काम में लाभ मिलेगा। लेकिन जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा।
भाग्य प्रतिशत: 83%
उपाय: रामरक्षा स्तोत्र का पाठ करें।
Kumbh Rashi – कुंभ राशि
कुंभ राशि के लिए दिन मिलाजुला रहेगा। निवेश से बचना चाहिए, लेकिन प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में सफलता संभव है। लव लाइफ संतुलित रहेगी और पारिवारिक सहयोग मिलेगा।
भाग्य प्रतिशत: 81%
उपाय: गायत्री मंत्र का जप करें।
Meen Rashi – मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए आज उपलब्धियों का दिन रहेगा। छात्रों को प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी और कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी। सेहत का ध्यान रखें और धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी।
भाग्य प्रतिशत: 85%
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।
आचार्य संदीप तिवारी
ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद् बिलासपुर शिव महापुराण, श्रीमद् भागवत महापुरण, देवी भागवत महापुराण कथा के वाचक, जन्म कुंड़ली, वास्तुदोष व समस्त तरह के पूजन-अनुष्ठान के लिए संपर्क करें।
मोबाइल नंबर – 89821 36693