Aaj ka Rashifal 28 september 2025: आज स्वास्थ्य, करियर, धन और पारिवारिक मामलों में ग्रहों और नक्षत्रों की चाल महत्वपूर्ण है। जानिए आज का राशिफल।
Aaj Ka Rashifal 28 September 2025: ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति विशेष रूप से महत्वपूर्ण बनी हुई है। चंद्रमा कर्क राशि से सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। इस योग के प्रभाव से मिथुन, मकर और मीन राशि वाले जातकों को सुख, समृद्धि और आर्थिक लाभ के विशेष अवसर प्राप्त होंगे।

Aaj Ka Rashifal 28 September 2025: ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति विशेष रूप से महत्वपूर्ण बनी हुई है। चंद्रमा कर्क राशि से सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। इस योग के प्रभाव से मिथुन, मकर और मीन राशि वाले जातकों को सुख, समृद्धि और आर्थिक लाभ के विशेष अवसर प्राप्त होंगे। वहीं, वृषभ, कन्या और वृश्चिक राशि वालों को आज सतर्क रहने की आवश्यकता है. आज के दिन ग्रहों की चाल और नक्षत्रों का प्रभाव सभी 12 राशियों पर अलग-अलग रहेगा। जानिए विस्तार से आपका आज का राशिफल:
मेष राशिफल – Aries Horoscope
आज मेष राशि वालों की मुलाकात कुछ नए और प्रभावशाली लोगों से होगी, जो आपके करियर और वित्तीय स्थिति दोनों में लाभकारी साबित होंगे। मातृ पक्ष से आर्थिक लाभ की संभावना है। नौकरीपेशा जातकों को किसी दूसरी कंपनी से बेहतर ऑफर मिलने के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी का सहयोग आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा, जिससे कई कार्य आसान होंगे। संपत्ति में निवेश की योजना पर भाई या किसी करीबी का मार्गदर्शन सहायक रहेगा। शाम का समय परिवार के साथ मनोरंजन और खुशी के पलों में बीतेगा।
भाग्य: 90%
सुझाव: चींटियों को आटा डालें और गरीबों को दान दें।
वृषभ राशिफल – Taurus Horoscope
आज वृषभ राशि वालों को शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है। परिवार में तनाव और वाणी पर नियंत्रण न होने से रिश्तों में दरार आ सकती है। दूसरों के भरोसे काम करने से बचें, क्योंकि काम अधूरा रह सकता है। नौकरी करने वालों को अधिकारियों का सहयोग मिलेगा, वहीं व्यापारियों के लिए मुनाफे के योग हैं। शाम का समय माता-पिता के साथ महत्वपूर्ण चर्चा में व्यतीत होगा।
भाग्य: 86%
सुझाव: हनुमानजी पर सिंदूर अर्पित करें और बूंदी का भोग लगाएं।
मिथुन राशिफल – Gemini Horoscope
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन विशेष रूप से शुभ रहेगा। छोटी दूरी की यात्रा और बिजनेस संबंधी गतिविधियों में लाभ की संभावना है। पैसों के मामलों में चिंता करने की जरूरत नहीं, क्योंकि आर्थिक लाभ के पर्याप्त अवसर बनेंगे। किसी परिचित के माध्यम से व्यापारिक लाभ प्राप्त हो सकता है। संतान के अच्छे कार्य से प्रसन्नता मिलेगी और शाम माता-पिता की सेवा में व्यतीत होगी।
भाग्य: 80%
सुझाव: हनुमानजी की पूजा और सुंदरकांड का पाठ करें।
कर्क राशिफल – Cancer Horoscope
कर्क राशि वालों के लिए आज अटके हुए धन की प्राप्ति संभव है। विवाह योग्य जातकों के लिए विवाह के शुभ अवसर बनेंगे। सामाजिक सेवाओं से जुड़े लोगों को सफलता और प्रतिष्ठा के अवसर मिलेंगे। पारिवारिक व्यवसाय में पिताजी का मार्गदर्शन लाभकारी रहेगा। छात्रों को परीक्षा में सफलता के लिए मेहनत करनी होगी। यदि किसी को उधार देना हो तो सोच-समझ कर निर्णय लें।
भाग्य: 96%
सुझाव: पहली रोटी गौ माता को खिलाएं और काली उड़द बहते जल में प्रवाहित करें।
सिंह राशिफल – Leo Horoscope
सिंह राशि वाले व्यापार और आर्थिक स्थिति में सुधार महसूस करेंगे। प्रयासों का प्रतिफल मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। काम और परिवार में संतुलन बनाए रखना जरूरी है। भाई-बहनों के साथ अच्छा समय बीतेगा। कला और शिक्षा क्षेत्र में छात्रों के लिए नए अवसर बनेंगे। नौकरी में सहयोगियों के प्रति आपका व्यवहार उदार और सहायक रहेगा।
भाग्य: 87%
सुझाव: शनिदेव के दर्शन करें और छाया दान करें।
कन्या राशिफल – Virgo Horoscope
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन मध्यम फलदायी रहेगा। आलस्य के कारण बिजनेस में कुछ मंदी देखने को मिल सकती है। दोस्तों और परिवार की चिंता में आप अपना कीमती समय बर्बाद न करें। नौकरी में सहकर्मियों के साथ हल्के-फुल्के मजाक में समय व्यतीत होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
भाग्य: 60%
सुझाव: शनिदेव पर सरसों का तेल और काले तिल अर्पित करें।
तुला राशिफल – Libra Horoscope
आज तुला राशि वालों को बिजनेस और निवेश में सावधानी बरतने की जरूरत है। सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा। पारिवारिक समस्या का समाधान अनुभव के आधार पर किया जा सकेगा। भविष्य के लिए जीवनसाथी के साथ जमीन या संपत्ति में निवेश करने के योग हैं। संतान के कार्यों में संतोष मिलेगा। शाम का समय परिवार के साथ धार्मिक या सांस्कृतिक गतिविधियों में बीतेगा।
भाग्य: 71%
सुझाव: पीपल के पेड़ की पूजा करें, जल अर्पित करें और तेल का दीपक जलाएं।
वृश्चिक राशिफल – Scorpio Horoscope
वृश्चिक राशि वालों की दिनचर्या आज धीमी रहेगी। लंबित कार्यों को पूरा करना जरूरी होगा। नौकरी में बेहतर अवसर मिल सकते हैं। माताजी के स्वास्थ्य में सावधानी रखें। संतान के विवाह प्रस्ताव पर विचार कर सकते हैं। शाम दोस्तों के साथ मनोरंजन में बीतेगा।
भाग्य: 89%
सुझाव: हनुमानजी और शनिदेव की पूजा करें।
धनु राशिफल – Sagittarius Horoscope
धनु राशि वालों के लिए शुभ समाचार मिल सकते हैं। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। जीवनसाथी का सहयोग मजबूत रहेगा। घर पर एकादशी तिथि का श्राद्ध कर्म किया जा सकता है। घर में बहस से बचें। शाम मनोरंजन में व्यतीत होगी।
भाग्य: 83%
सुझाव: शनि मंदिर में लोहे का त्रिशूल दान करें।
मकर राशिफल – Capricorn Horoscope
मकर राशि वालों के लिए व्यापार में आने वाली परेशानियां दूर होंगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। छात्रों का अध्ययन पर ध्यान रहेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे। पुराने कर्ज से मुक्ति मिल सकती है।
भाग्य: 77%
सुझाव: शमी वृक्ष पर जल चढ़ाएं और जरूरतमंदों को चावल का दान करें।
कुंभ राशिफल – Aquarius Horoscope
कुंभ राशि वालों के लिए परिवार में खर्च और सुख-समृद्धि पर ध्यान देना होगा। छात्रों को उच्च शिक्षा में मार्गदर्शन मिलेगा। साझेदारी में निवेश के लिए दिन अच्छा है। विदेश में रह रहे रिश्तेदारों से शुभ समाचार मिल सकते हैं।
भाग्य: 64%
सुझाव: शनिदेव के दर्शन करें और सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
मीन राशिफल – Pisces Horoscope
मीन राशि वालों के कानूनी कार्य वरिष्ठ सहयोग से पूरे होंगे। जीवनसाथी का सहयोग हर क्षेत्र में बना रहेगा। नया व्यापार शुरू करने के लिए दिन अच्छा है। नौकरी में अच्छा ऑफर मिल सकता है। धार्मिक कार्यों से कीर्ति बढ़ेगी। शाम का समय परिवार के साथ मानसिक शांति में बीतेगा।
भाग्य: 66%
सुझाव: हनुमान चालीसा का पाठ करें और 5 चमेली के तेल के दीपक जलाएं।
आचार्य संदीप तिवारी
ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद् बिलासपुर शिव महापुराण, श्रीमद् भागवत महापुरण, देवी भागवत महापुराण कथा के वाचक, जन्म कुंड़ली, वास्तुदोष व समस्त तरह के पूजन-अनुष्ठान के लिए संपर्क करें।
मोबाइल नंबर – 89821 36693