Bilaspur News: मेहनत को मिला सम्मान: रौशन सिंह बने भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य
भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक अहम फैसला लेते हुए बिलासपुर के सक्रिय युवा नेता रौशन सिंह को भाजयुमो छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य नियुक्त किया है। इस नियुक्ति के बाद न सिर्फ संगठन में बल्कि युवाओं के बीच भी उत्साह और ऊर्जा का माहौल देखने को मिल रहा है।

BILASPUR NEWS. भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक अहम फैसला लेते हुए बिलासपुर के सक्रिय युवा नेता रौशन सिंह को भाजयुमो छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य नियुक्त किया है। इस नियुक्ति के बाद न सिर्फ संगठन में बल्कि युवाओं के बीच भी उत्साह और ऊर्जा का माहौल देखने को मिल रहा है।
प्रदेश कार्यसमिति में शामिल होना किसी भी युवा कार्यकर्ता के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जाती है। रौशन सिंह को यह जिम्मेदारी ऐसे समय मिली है जब भाजपा और भाजयुमो जमीनी स्तर पर काम करने वाले युवा चेहरों को आगे लाने की नीति पर तेजी से काम कर रहा है। संगठन के प्रति उनकी निरंतर सक्रियता, निष्ठा और अनुशासित कार्यशैली को देखते हुए यह राजनीतिक सम्मान मिला है।
रौशन सिंह लंबे समय से भाजपा और भाजयुमो के कार्यक्रमों में अग्रणी भूमिका निभाते आ रहे हैं। चुनावी अभियान हों या संगठनात्मक गतिविधियां, वे हर मोर्चे पर पूरी प्रतिबद्धता के साथ सक्रिय नजर आते हैं। विधायक अमर अग्रवाल के करीबी समर्थकों में गिने जाने वाले रौशन सिंह को युवाओं के बीच मजबूत पकड़ और संगठनात्मक रणनीति की अच्छी समझ रखने वाला कार्यकर्ता माना जाता है।
राजनीति के साथ-साथ सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों में भी उनकी सक्रिय भागीदारी रही है। सेवा कार्यों से जुड़कर उन्होंने यह साबित किया है कि राजनीति केवल सत्ता नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी भी है। यही वजह है कि संगठन ने उन्हें प्रदेश स्तर की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि रौशन सिंह की प्रदेश कार्यसमिति में एंट्री से बिलासपुर सहित पूरे संभाग में भाजयुमो को नई दिशा और नई ऊर्जा मिलेगी।
युवाओं के बीच मजबूत पकड़
शिक्षा, रोजगार, खेल और सामाजिक सरोकारों पर रौशन सिंह की सक्रियता उन्हें युवाओं से सीधे जोड़ती है। भाजयुमो के कई अभियानों में उन्होंने नेतृत्वकारी भूमिका निभाकर संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती दी है। यही स्वीकार्यता उनकी सबसे बड़ी ताकत मानी जाती है।
संगठन ने जताया भरोसा
भाजपा नेताओं का कहना है कि रौशन सिंह अनुशासन, विचारधारा और समर्पण का संतुलित उदाहरण हैं। उनकी नियुक्ति यह स्पष्ट करती है कि संगठन मेहनती और समर्पित कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाने में विश्वास रखता है।
शीर्ष नेताओं का जताया आभार
अपनी नियुक्ति पर रौशन सिंह ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा और बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नेताओं के विश्वास पर खरा उतरते हुए वे युवाओं के बीच भाजपा सरकार और पार्टी की नीतियों को और मजबूती से पहुंचाने का कार्य करेंगे।








