छत्तीसगढ़

Bilaspur News: न्यायधानी में पहली बार, ‘YouthX 2026’ के जरिए ग्लोबल चुनौतियों के लिए तैयार होंगे छत्तीसगढ़ के युवा

न्यायधानी में पहली बार राज्य स्तरीय तकनीकी शिखर सम्मेलन "YouthX 2026" का आयोजन होने जा रहा है। एच.डी. शेफर मेमोरियल फाउंडेशन और कोडक्राफ्ट के संयुक्त तत्वावधान में यह भव्य कार्यक्रम 10 जनवरी 2026 (शनिवार) को कुदुदंड स्थित सी.ओ.सी.एम.आई. परिसर में आयोजित किया जाएगा।

BILASPUR NEWS. न्यायधानी में पहली बार राज्य स्तरीय तकनीकी शिखर सम्मेलन YouthX 2026″ का आयोजन होने जा रहा है। एच.डी. शेफर मेमोरियल फाउंडेशन और कोडक्राफ्ट के संयुक्त तत्वावधान में यह भव्य कार्यक्रम 10 जनवरी 2026 (शनिवार) को कुदुदंड स्थित सी.ओ.सी.एम.आई. परिसर में आयोजित किया जाएगा।

युवाओं को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने की पहल

​यह सम्मेलन भारत सरकार की ‘स्टार्टअप इंडिया’, ‘स्किल इंडिया’ और राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के साथ-साथ छत्तीसगढ़ शासन की तकनीकी शिक्षा नीति के उद्देश्यों को पूरा करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। इसका मुख्य लक्ष्य प्रदेश के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना, रोजगार के नए अवसर सृजित करना और उन्हें भविष्य की वैश्विक चुनौतियों के लिए सक्षम तैयार करना है। इस पत्रकार वार्ता में रेव्हरेंट निखिल पॉल, संजय विलियम्स, अप्रिम सैमुअल, आलोक विलियम्स, कपिल वर्मा उपस्थित थे।

अत्याधुनिक तकनीकों पर होगा फोकस

​फाउंडेशन और कोडक्राफ्ट द्वारा प्रदेश में टेक्नो स्कूलों की स्थापना की संभावनाओं पर भी कार्य किया जा रहा है। इस सम्मेलन के माध्यम से युवाओं को भविष्य की मांग वाली तकनीकों जैसे:

​-आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और मशीन लर्निंग

-​डेटा साइंस और क्वांटम कंप्यूटिंग

-वर्चुअल एवं ऑगमेंटेड रियलिटी जैसे विषयों पर जागरूक किया जाएगा और इनके लिए कार्य योजना साझा की जाएगी।

राष्ट्रीय स्तर के दिग्गज देंगे मार्गदर्शन

​सम्मेलन में बेंगलुरु, चेन्नई सहित देश के प्रमुख शहरों से बहुराष्ट्रीय कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारी, सफल उद्यमी और तकनीकी विशेषज्ञ शामिल होंगे। ये विशेषज्ञ युवाओं को तकनीकी शिक्षा, करियर काउंसलिंग, लोक सेवा और उद्यमिता के क्षेत्र में सफलता के मंत्र देंगे।

सम्मेलन के प्रमुख आकर्षण

  • स्टार्टअप प्रदर्शनी: नवाचारों को प्रदर्शित करने के लिए विशेष मंच।
  • करियर मार्गदर्शन: विशेषज्ञों द्वारा सीधे संवाद के सत्र।
  • समान अवसर: ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान one plus 15 launch in india