छत्तीसगढ़

Bilaspur News: केंद्रीय बजट 2026 को लेकर भाजपा की प्रदेश स्तरीय बैठक, जनजागरूकता अभियान पर जोर

केंद्रीय बजट 2026 को लेकर भारतीय जनता पार्टी, छत्तीसगढ़ द्वारा बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एक महत्वपूर्ण प्रदेश स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में बजट को लेकर संगठनात्मक तैयारियों, जनजागरूकता अभियान और आम जनता से जुड़े प्रमुख मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

BILASPUR NEWS. केंद्रीय बजट 2026 को लेकर भारतीय जनता पार्टी, छत्तीसगढ़ द्वारा बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एक महत्वपूर्ण प्रदेश स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में बजट को लेकर संगठनात्मक तैयारियों, जनजागरूकता अभियान और आम जनता से जुड़े प्रमुख मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

ये भी पढ़ें: Crime News: महंगे शौक ने बनाया चोर: बिलासपुर में बुलेट बेचने की फिराक में घूम रहा गिरोह चढ़ा पुलिस के हत्थे

बैठक को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय एवं बजट अभियान के प्रदेश संयोजक अमर अग्रवाल ने संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने ने कहा कि केंद्रीय बजट देश के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम है और इसके प्रावधानों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भाजपा संगठन पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगा।
उन्होंने बताया कि बजट के माध्यम से गरीब, किसान, युवा, महिला और मध्यम वर्ग के सशक्तिकरण की दिशा में केंद्र सरकार निरंतर कार्य कर रही है, जिसे जनता तक सही रूप में पहुंचाना पार्टी की प्राथमिकता होगी।

ये भी पढ़ें: Raipur News: धान खरीदी में अव्यवस्था पर फूटा किसानों का गुस्सा, तालेबंदी के बाद चक्काजाम का ऐलान

बैठक में वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी, सौरभ सिंह,  नन्दन जैन, अखिलेश सोनी एवं अमित चिमनानी सहित बजट अभियान समिति के सदस्य उपस्थित रहे। इसके साथ ही भाजपा प्रदेश पदाधिकारी, संभाग प्रभारी एवं सह-प्रभारी, सांसद, विधायक, प्रदेश एवं जिला स्तरीय बजट अभियान समिति के पदाधिकारी, जिला संगठन प्रभारी, जिला अध्यक्ष, संयोजक, सह-संयोजक तथा आर्थिक, व्यापार एवं व्यवसायी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी भी बैठक में शामिल हुए।
बैठक में यह निर्णय लिया गया कि केंद्रीय बजट की प्रमुख विशेषताओं को लेकर आगामी दिनों में जिले और मंडल स्तर पर व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान one plus 15 launch in india