छत्तीसगढ़

Crime News: राजिम कुंभ में दबंगई, कारोबारी ने दुकानदार को पीटा, पठान बताकर की अभद्र टिप्पणी

छत्तीसगढ़ के प्रयाग कहे जाने वाले राजिम में आयोजित कुंभ मेले में उस समय हड़कंप मच गया, जब रायपुर के एक जमीन कारोबारी ने मामूली बात पर एक ठेला व्यापारी के साथ न केवल मारपीट की, बल्कि उसके धर्म और पहचान को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां भी कीं। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

RAJIM NEWS. छत्तीसगढ़ के प्रयाग कहे जाने वाले राजिम में आयोजित कुंभ मेले में उस समय हड़कंप मच गया, जब रायपुर के एक जमीन कारोबारी ने मामूली बात पर एक ठेला व्यापारी के साथ न केवल मारपीट की, बल्कि उसके धर्म और पहचान को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां भी कीं। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, नया मेला स्थल पर उद्घाटन से पहले एक व्यापारी ने खाद्य सामग्री का ठेला लगाया था। इसी दौरान रायपुर निवासी जमीन कारोबारी अजय तिवारी वहां पहुंचा और नशे की हालत में ठेले वाले से गाली-गलौज शुरू कर दी। वायरल वीडियो में आरोपी को यह कहते सुना जा सकता है कि, “ये पठान है, थूककर बेचते हैं।” आरोपी जबरन व्यापारी से पहचान पत्र (ID) मांग रहा था और उसके धर्म पर विवादित टिप्पणी कर रहा था।

ये भी पढ़ें:Fraud Case:पैसों की बारिश का ‘मायाजाल’: 2.50 लाख के बदले 2.50 करोड़ का झांसा, तांत्रिक की बीच सड़क पर धुनाई

भाजपा का बोर्ड लगाकर घूम रहा था आरोपी

घटना के दौरान वहां एक वाहन भी खड़ा दिखा, जिस पर सभापति नगर पंचायत राजिम लिखा हुआ था। बताया जा रहा है कि आरोपी अजय तिवारी का एक मित्र राजिम नगर पालिका में भाजपा पार्षद है, जिसका बोर्ड लगाकर वह अपना रसूख दिखाने की कोशिश कर रहा था। हालांकि, पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आरोपी के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उसे SDM न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

राजनीतिक घमासान शुरू

इस मुद्दे पर कांग्रेस ने कड़ा रुख अपनाया है। कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय ठाकुर ने आरोप लगाया कि वीडियो में दिख रहा व्यक्ति भाजपा से जुड़ा नेता है। उन्होंने सरकार से सवाल किया, “क्या व्यापार करने के लिए कोई आईडी कार्ड अनिवार्य किया गया है? मेले में व्यापारियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और ऐसे तत्वों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो।”

ये भी पढ़ें:CG High Court News: हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, डिग्री बाद में, नौकरी पहले हाईकोर्ट ने रद्द की 70 इंजीनियरों की अवैध नियुक्तियां

जागरूक नागरिक ने दर्ज कराई FIR

मामले में शिकायतकर्ता शुभम शर्मा ने बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ मेला घूमने गया था। वहां अजय तिवारी को नशे में ठेला व्यापारी को प्रताड़ित करते देख उन्हें बुरा लगा, जिसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। एएसपी धीरेंद्र पटेल के अनुसार, पुलिस शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है और किसी भी प्रकार की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान one plus 15 launch in india