छत्तीसगढ़

Fraud News: नौकरी का झांसा, जमीन का सौदा: दुर्ग में BJP नेता ने 6 किसानों को 16 लाख में ठगा

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से धोखाधड़ी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहाँ सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 6 किसानों से 16 लाख रुपये की ठगी की गई है। इस मामले में पुलिस ने भाजपा नेता और मजदूर ट्रेड यूनियन काउंसिल के राष्ट्रीय युवा मोर्चा अध्यक्ष जयप्रकाश यादव के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

DURG NEWS. छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से धोखाधड़ी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहाँ सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 6 किसानों से 16 लाख रुपये की ठगी की गई है। इस मामले में पुलिस ने भाजपा नेता और मजदूर ट्रेड यूनियन काउंसिल के राष्ट्रीय युवा मोर्चा अध्यक्ष जयप्रकाश यादव के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

ये भी पढ़ें:Murder News: पारिवारिक विवाद का दर्दनाक अंजाम: पिता ने 6 वर्षीय बेटे की कुएं में डुबोकर हत्या की

रसूख दिखाकर जाल में फँसाया

​आरोप है कि जयप्रकाश यादव ने मंत्रियों और बड़े अधिकारियों से अपनी ऊँची पहुँच का हवाला देकर ग्रामीणों को भरोसे में लिया। उसने सुपेला क्षेत्र के किसानों को उनके बच्चों को सरकारी नौकरी लगवाने का लालच दिया। शिकायतकर्ता मिथलेश कुमार साहू के अनुसार, आरोपी गाँव में आता-जाता रहता था और अपना रसूख दिखाकर लोगों को झांसे में लेता था।

पदों के हिसाब से तय था ‘रेट’

​जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी ने अलग-अलग सरकारी पदों के लिए रेट कार्ड तय कर रखा था:

सब इंस्पेक्टर और स्टाफ नर्स: 4-4 लाख रुपये

जीडी कांस्टेबल: 2 लाख रुपये

प्यून (चपरासी): 1 से 2 लाख रुपये

जमीन बेचकर और कर्ज लेकर दिए पैसे

​ठगी के शिकार हुए किसानों की स्थिति काफी दर्दनाक है। नौकरी की आस में कई पीड़ितों ने अपनी कृषि भूमि (खेती की जमीन) तक बेच दी, तो कुछ ने KCC लोन लेकर किस्तों में आरोपी को पैसे दिए। यह पूरा लेनदेन साल 2021 से 2022 के बीच हुआ। जब न नौकरी मिली और न ही पैसे वापस आए, तब पीड़ितों ने पुलिस की शरण ली।

ये भी पढ़ें:Crime News: चोरी के सोने पर हाथ साफ करने वाली महिला हेड कांस्टेबल को जेल: सलाखों के पीछे दिया बेटे को जन्म

पुलिस की कार्रवाई

​पीड़ितों ने दुर्ग एसएसपी विजय अग्रवाल से न्याय की गुहार लगाई थी। शिकायत की गंभीरता को देखते हुए सुपेला थाना पुलिस ने 9 फरवरी को आरोपी जयप्रकाश यादव के खिलाफ धारा 420 (धोखाधड़ी) के तहत केस दर्ज कर लिया है। पीड़ितों के पास सबूत के तौर पर मोबाइल कॉल रिकॉर्डिंग और व्हाट्सएप चैट भी मौजूद हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान one plus 15 launch in india