छत्तीसगढ़

Crime News: मैगी बनाने को लेकर विवाद: शराबी पति ने लोहे के पाइप से पत्नी को बेरहमी से पीटा, मामला दर्ज

बिलासपुर के सरकंडा क्षेत्र में घरेलू हिंसा का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ एक शराबी पति ने देर रात 'मैगी' बनाने की बात पर हुए विवाद के बाद अपनी पत्नी की लोहे के पर्दे वाले पाइप से जमकर पिटाई कर दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

BILASPUR NEWS.  बिलासपुर के सरकंडा क्षेत्र में घरेलू हिंसा का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ एक शराबी पति ने देर रात ‘मैगी’ बनाने की बात पर हुए विवाद के बाद अपनी पत्नी की लोहे के पर्दे वाले पाइप से जमकर पिटाई कर दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

ये भी पढ़ें:CG High Court: अवैध खनन पर हाईकोर्ट सख्त: लीज एरिया के बाहर उत्खनन पर लगाई रोक, 400 एकड़ कृषि भूमि हुई बंजर

​पीड़िता काजल तिवारी (26), जो मूल रूप से कोरबा की रहने वाली है, की शादी 5 फरवरी 2022 को बिलासपुर के सरकंडा निवासी अंकित तिवारी के साथ हुई थी। काजल का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही अंकित शराब का आदी हो गया था और छोटी-छोटी बातों पर गाली-गलौज और मारपीट करता था।

देर रात हुआ खूनी संघर्ष

​घटना 23 जनवरी 2026 की रात करीब 10 बजे की है। आरोपी अंकित शराब के नशे में घर पहुँचा और देर रात मैगी बनाने की बात को लेकर पत्नी से विवाद करने लगा। विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी ने आपा खो दिया और काजल को जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ-मुक्कों, लातों और घर में रखे लोहे के पर्दे वाले पाइप से बेदम पिटाई कर दी।

ये भी पढ़ें:Fraud News: नौकरी का झांसा, जमीन का सौदा: दुर्ग में BJP नेता ने 6 किसानों को 16 लाख में ठगा

शून्य पर दर्ज हुई एफआईआर

​घटना के बाद पीड़िता ने अपने माता-पिता को सूचित किया, जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुँचा। पीड़िता ने कोरबा के कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई। कोरबा पुलिस ने ‘जीरो’ में अपराध दर्ज कर केस डायरी आगे की विवेचना के लिए बिलासपुर के सरकंडा थाने भेज दी है।

पति आए दिन शराब पीकर प्रताड़ित करता था, लेकिन इस बार उसने क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान one plus 15 launch in india