दक्षिण मंडल युवा मोर्चा को मिला नया महामंत्री, शुभम यादव को मिली जिम्मेदारी
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में संगठन को मजबूती देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष मा. श्री किरण सिंहदेव जी एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) मा. श्री पवन साय जी के मार्गदर्शन, साथ ही संभाग प्रभारी, सहप्रभारी एवं जिला प्रभारी के निर्देशानुसार भाजपा जिला बिलासपुर शहर कोर ग्रुप के निर्णय पर युवा मोर्चा के मंडल पदाधिकारियों एवं कार्यसमिति सदस्यों की घोषणा की गई।

बिलासपुर: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में संगठन को मजबूती देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष मा. श्री किरण सिंहदेव जी एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) मा. श्री पवन साय जी के मार्गदर्शन, साथ ही संभाग प्रभारी, सहप्रभारी एवं जिला प्रभारी के निर्देशानुसार भाजपा जिला बिलासपुर शहर कोर ग्रुप के निर्णय पर युवा मोर्चा के मंडल पदाधिकारियों एवं कार्यसमिति सदस्यों की घोषणा की गई।
भाजपा बिलासपुर शहर जिलाध्यक्ष मा. श्री दीपक सिंह ठाकुर जी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मा. श्री वैभव गुप्ता जी तथा मंडल अध्यक्ष श्री शैलेन्द्र यादव की अनुशंसा पर युवा मोर्चा दक्षिण मंडल के अध्यक्ष श्री साहिल कश्यप ने नई टीम की घोषणा करते हुए संगठन विस्तार का कार्य आगे बढ़ाया।
इसी क्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा दक्षिण मंडल के महामंत्री पद पर शुभम यादव की नियुक्ति की गई है। यह नियुक्ति उनके सक्रिय संगठनात्मक योगदान, युवाओं के बीच मजबूत पकड़ और पार्टी की विचारधारा के प्रति समर्पण को ध्यान में रखते हुए की गई है। शुभम यादव पूर्व में भी विभिन्न कार्यक्रमों एवं अभियानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे हैं और संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने में सक्रिय रहे हैं।

इस नियुक्ति से दक्षिण मंडल में संगठनात्मक गतिविधियों को नई ऊर्जा और गति मिलने की उम्मीद है। पार्टी नेतृत्व ने विश्वास व्यक्त किया है कि नव नियुक्त महामंत्री शुभम यादव युवा साथियों को संगठित कर संगठन को और अधिक मजबूत करेंगे तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
भाजपा परिवार एवं युवा मोर्चा के समस्त पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शुभम यादव को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।






