News

भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल में नई टीम का ऐलान: अध्यक्ष अमर सिंह राजपूत ने पदाधिकारियों व कार्यसमिति की घोषणा

भाजपा बिलासपुर शहर जिलाध्यक्ष मा. श्री दीपक सिंह ठाकुर जी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मा. श्री वैभव गुप्ता जी एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री लक्ष्मी नारायण कश्यप जी की अनुसंशा से युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्री अमर सिंह राजपूत द्वारा युवा मोर्चा के मंडल पदाधिकारियों एवं कार्यसमिति सदस्यों की विधिवत घोषणा की गई।

बिलासपुर: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में संगठनात्मक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष मा. श्री किरण सिंहदेव जी एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) मा. श्री पवन साय जी के मार्गदर्शन, साथ ही संभाग प्रभारी, संभाग सहप्रभारी एवं जिला प्रभारी के निर्देशानुसार भाजपा जिला बिलासपुर शहर कोर ग्रुप के निर्णय के आधार पर यह घोषणा की गई है।

भाजपा बिलासपुर शहर जिलाध्यक्ष मा. श्री दीपक सिंह ठाकुर जी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मा. श्री वैभव गुप्ता जी एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री लक्ष्मी नारायण कश्यप जी की अनुसंशा से युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्री अमर सिंह राजपूत द्वारा युवा मोर्चा के मंडल पदाधिकारियों एवं कार्यसमिति सदस्यों की विधिवत घोषणा की गई।

यह घोषणा संगठन को और अधिक सक्रिय, मजबूत एवं जनसमर्पित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। नव-नियुक्त पदाधिकारियों से अपेक्षा की गई है कि वे पार्टी की रीति-नीति एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। साथ ही केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प लेकर कार्य करेंगे।

Oplus_16908288

इस अवसर पर सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। विश्वास व्यक्त किया गया कि युवा मोर्चा की नई टीम संगठन को नई ऊर्जा, उत्साह और दिशा प्रदान करेगी तथा आगामी कार्यक्रमों और अभियानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए पार्टी को और अधिक सशक्त बनाएगी।

Oplus_16908288

युवा शक्ति ही राष्ट्र की शक्ति है, और इसी विश्वास के साथ यह नई टीम संगठन के संकल्पों को सिद्ध करने के लिए पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान one plus 15 launch in india