साहिल भाभा बने भाजपा युवा मोर्चा के जिला सोशल मीडिया प्रभारी
भारतीय जनता पार्टी के युवा संगठन भारतीय जनता युवा मोर्चा, जिला बिलासपुर द्वारा संगठन को और अधिक सशक्त एवं गतिशील बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए श्री साहिल भाभा को जिला सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के बाद कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों में उत्साह और हर्ष का वातावरण देखने को मिल रहा है।

श्री साहिल भाभा लंबे समय से संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। वे जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं से निरंतर संपर्क में रहकर पार्टी की नीतियों, कार्यक्रमों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते आए हैं। विशेष रूप से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर उनकी सक्रियता और रणनीतिक कार्यशैली ने संगठन को नई ऊर्जा प्रदान की है। डिजिटल माध्यमों के प्रभावी उपयोग से उन्होंने युवाओं को पार्टी से जोड़ने में अहम भूमिका निभाई है।
उनके अनुभव, समर्पण और संगठन के प्रति निष्ठा को देखते हुए यह महत्वपूर्ण दायित्व उन्हें सौंपा गया है। माना जा रहा है कि उनके नेतृत्व में सोशल मीडिया टीम और अधिक मजबूत होगी तथा संगठन की गतिविधियों को व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार मिलेगा।
अपनी नियुक्ति पर श्री साहिल भाभा ने बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल, जिला अध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर सहित समस्त संगठन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे संगठन द्वारा दिए गए इस दायित्व का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ करेंगे तथा पार्टी की विचारधारा को हर वर्ग तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्यरत रहेंगे।