छत्तीसगढ़

Crime News:गैस ऑफिस में घुसकर डिलीवरी बॉय की बेदम पिटाई, आरोपी गिरफ्तार

पीड़ित राजा अग्रवाल प्रियदर्शिनी एचपी गैस ऑफिस में डिलीवरी बॉय का काम करता है। 11 मार्च की सुबह करीब 10:30 बजे राजा अपने ऑटो से होम डिलीवरी करने के लिए बोईरदादर रोड से जा रहा था। सुभाष चौक के पास एक बाइक सवार युवक से साइड देने को लेकर उसकी मामूली कहासुनी हो गई।

RAIGHAR NEWS. शहर के चक्रधरनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक एलपीजी गैस ऑफिस में घुसकर डिलीवरी बॉय के साथ मारपीट करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मामूली विवाद के बाद ऑफिस में घुसकर गुंडागर्दी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। मारपीट की पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

ये भी पढ़ें:Viral Video: दुर्ग पुलिस पर गुंडागर्दी का आरोप: भाजपा नेता के भाई को बंदूक के बट से पीटा

मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप

​जानकारी के अनुसार, पीड़ित राजा अग्रवाल प्रियदर्शिनी एचपी गैस ऑफिस में डिलीवरी बॉय का काम करता है। 11 मार्च की सुबह करीब 10:30 बजे राजा अपने ऑटो से होम डिलीवरी करने के लिए बोईरदादर रोड से जा रहा था। सुभाष चौक के पास एक बाइक सवार युवक से साइड देने को लेकर उसकी मामूली कहासुनी हो गई। विवाद के बाद राजा अपने काम पर ऑफिस लौट आया, लेकिन बाइक सवार युवक उसका पीछा करते हुए ऑफिस तक पहुंच गया।

ऑफिस में घुसकर दी धमकी

​आरोपी युवक गुस्से में ऑफिस के अंदर घुसा और स्टाफ से डिलीवरी बॉय की शिकायत करने लगा। इसी बीच जब राजा ऑफिस के अंदर आया, तो आरोपी रिहान खान (23 वर्ष) भड़क गया और उसने राजा पर हमला कर दिया। मारपीट देख वहां मौजूद कर्मचारियों ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन आरोपी ने बेखौफ अंदाज में धमकी दी कि “मेरे खिलाफ शिकायत कर दो, मेरा नाम रिहान खान है, कोई कुछ नहीं कर पाएगा।”

ये भी पढ़ें:Korba News.फर्जी पुलिसवाला बनकर दी धमकी, खौफ में आकर मैकेनिक ने दी जान, सुसाइड से पहले वीडियो में खोली पोल

पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा

​घटना के बाद पीड़ित ने 12 मार्च को चक्रधरनगर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू की और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की शिनाख्त की। पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी रिहान खान को जिला पंचायत के पीछे, छोटे अतरमुड़ा स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

​पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर-जमानती धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान one plus 15 launch in india