News

बिलासपुर में दहशत: चाकूबाजी की दो वारदातों में दो मौतें, एक ही दिन में शहर थर्राया, नाबालिग समेत 2 आरोपी हिरासत में

तोरवा थाना क्षेत्र में चाकूबाजी की दो वारदातों ने सनसनी फैला दी है। मोहराभाठा शराब भट्ठी के पास ऑटो चालक की हत्या के बाद बूटापारा में चाकू के हमले में गंभीर रूप से घायल दूसरे बुजुर्ग की भी इलाज के दौरान मौत हो गई। लगातार हुई इन दो वारदातों में अब दो लोगों की जान जा चुकी है। पुलिस ने मामले में एक युवक और एक नाबालिग को हिरासत में लिया है।

बिलासपुर। तोरवा थाना क्षेत्र में चाकूबाजी की दो वारदातों ने सनसनी फैला दी है। मोहराभाठा शराब भट्ठी के पास ऑटो चालक की हत्या के बाद बूटापारा में चाकू के हमले में गंभीर रूप से घायल दूसरे बुजुर्ग की भी इलाज के दौरान मौत हो गई। लगातार हुई इन दो वारदातों में अब दो लोगों की जान जा चुकी है। पुलिस ने मामले में एक युवक और एक नाबालिग को हिरासत में लिया है।

 

पहली घटना 10 अगस्त की शाम करीब 5 बजे मोहराभाठा स्थित शराब भट्ठी के पास हुई। यहां दो बाइक सवार युवकों ने ऑटो चालक शिव नंदन साहू (56), पिता शंभु साहू, निवासी देवरीखुर्द पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर चोटों के कारण शिव नंदन की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही तोरवा पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शियों से आरोपियों का हुलिया हासिल कर आसपास के CCTV फुटेज खंगालना शुरू किया। ACCU की टीम भी आरोपियों की तलाश में जुट गई।

 

पहली वारदात के बाद दूसरी जगह भी चाकूबाजी

 

पुलिस अभी पहली वारदात के आरोपियों की तलाश कर ही रही थी कि बूटापारा में एक अन्य व्यक्ति पर चाकू से हमला किए जाने की सूचना मिली। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर गंभीर रूप से घायल कन्हैया लाल राजड़े, पिता आशाराम राजड़े, निवासी बूटापारा को अस्पताल पहुंचाया।

 

कन्हैया लाल की हालत गंभीर थी। उपचार के दौरान आज उसकी भी मौत हो गई। इसके साथ ही दोनों चाकूबाजी की घटनाओं में मृतकों की संख्या दो हो गई है।

CCTV से आरोपियों तक पहुंची पुलिस

लगातार दो वारदातों के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश तेज कर दी। CCTV फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर पुलिस ने रात में सुनील केवट (21), पिता सहस राम, निवासी ग्राम कर्रा, थाना मस्तूरी, जिला बिलासपुर को हिरासत में लिया। घटना में शामिल एक अन्य आरोपी नाबालिग है, जिसे भी पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है।

पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि दोनों वारदातों के पीछे क्या वजह थी और आरोपियों ने एक के बाद एक चाकूबाजी क्यों की। मामले में आगे की विवेचना और वैधानिक कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान one plus 15 launch in india