छत्तीसगढ़

Crime News: राजधानी की मल्टीलेवल पार्किंग में पेट्रोल और स्पेयर पार्ट्स चोर गिरोह सक्रिय, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

​सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ युवक देर रात बाइक और स्कूटी से पार्किंग के भीतर प्रवेश करते हैं। ये आरोपी सुरक्षा गार्डों की नजरों से बचकर पार्किंग के उन कोनों में जाते हैं जहाँ रोशनी कम रहती है। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, आरोपी दुपहिया वाहनों की पेट्रोल पाइप निकालकर बोतलों में पेट्रोल भरते हैं और कुछ ही मिनटों में पूरी टंकी खाली कर गायब हो जाते हैं।

RAIPUR NEWS. राजधानी रायपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित सरकारी मल्टीलेवल पार्किंग में इन दिनों चोरों का आतंक बना हुआ है। सुरक्षाकर्मियों की तैनाती के बावजूद अज्ञात गिरोह बेखौफ होकर खड़ी गाड़ियों को निशाना बना रहे हैं। हाल ही में इस चोरी का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें आरोपी बड़ी चालाकी से वारदात को अंजाम देते नजर आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें:Accident News: फ्रिज ब्लास्ट के बाद घर में लगी भीषण आग, जिंदा जली बुजुर्ग महिला

मिनटों में खाली कर रहे गाड़ियों की टंकी

​सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ युवक देर रात बाइक और स्कूटी से पार्किंग के भीतर प्रवेश करते हैं। ये आरोपी सुरक्षा गार्डों की नजरों से बचकर पार्किंग के उन कोनों में जाते हैं जहाँ रोशनी कम रहती है। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, आरोपी दुपहिया वाहनों की पेट्रोल पाइप निकालकर बोतलों में पेट्रोल भरते हैं और कुछ ही मिनटों में पूरी टंकी खाली कर गायब हो जाते हैं।

पेट्रोल के साथ कीमती पार्ट्स भी गायब

​पीड़ित वाहन मालिकों का कहना है कि चोर न केवल पेट्रोल चुरा रहे हैं, बल्कि गाड़ियों के महंगे स्पेयर पार्ट्स पर भी हाथ साफ कर रहे हैं। चोरों द्वारा साइड मिरर, क्लच लीवर और अन्य छोटे लेकिन कीमती पार्ट्स निकाल लिए जा रहे हैं। वाहन मालिकों को चोरी का पता तब चलता है जब वे सुबह ड्यूटी या काम पर जाने के लिए अपनी गाड़ी स्टार्ट करते हैं और वह चालू नहीं होती।

सुरक्षा व्यवस्था पर खड़े हुए सवाल

​वीआईपी इलाके में स्थित इस सरकारी पार्किंग में हुई इस वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। पार्किंग संचालक और वाहन मालिकों ने मामले की लिखित शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है। रात के समय किसी भी अनजान व्यक्ति का पार्किंग में इस तरह प्रवेश करना और वारदात को अंजाम देना प्रबंधन की बड़ी लापरवाही मानी जा रही है।

ये भी पढ़ें:Crime News:गैस ऑफिस में घुसकर डिलीवरी बॉय की बेदम पिटाई, आरोपी गिरफ्तार

पुलिस की कार्रवाई:

सिविल लाइन थाना पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि फुटेज के जरिए संदिग्धों की पहचान की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं, पीड़ित वाहन मालिकों ने पुलिस और पार्किंग प्रबंधन से सुरक्षा पुख्ता करने और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान one plus 15 launch in india