छत्तीसगढ़

Murder News: शराब के नशे में दोस्त की हत्या: दो सगे भाई गिरफ्तार, फरार होने की फिराक में थे आरोपी

14 मार्च 2026 को कृष्णा कौशिक ने अपने बड़े भाई सतीश कौशिक की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की और आरोपियों की तलाश में टीम गठित की।

BILASPUR NEWS. सकरी थाना पुलिस और बीट आरक्षकों की मुस्तैदी से एक हत्या का मामला महज दो दिन में सुलझा लिया गया। पुलिस ने फरार चल रहे दो सगे भाइयों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया, जो वारदात के बाद छिपकर भागने की फिराक में थे।
पुलिस के अनुसार, 14 मार्च 2026 को कृष्णा कौशिक ने अपने बड़े भाई सतीश कौशिक की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की और आरोपियों की तलाश में टीम गठित की।
जांच के दौरान सामने आया कि हत्या के बाद से संदेही राकेश कौशिक उर्फ छोटू और गणेश कौशिक फरार हैं। 16 मार्च को बीट आरक्षकों को सूचना मिली कि दोनों आरोपी ग्राम पांड क्षेत्र में छिपे हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम मेण्ड्रा में घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपियों ने हत्या की बात कबूल करते हुए बताया कि घटना के दिन वे मृतक के साथ शराब पी रहे थे। इसी दौरान आपसी विवाद बढ़ गया और मारपीट में सतीश कौशिक की मौत हो गई।
वारदात के बाद आरोपी पहले मरही माता की ओर भागे और फिर ससुराल में छिपकर बाहर निकलने की योजना बना रहे थे, लेकिन पुलिस की सक्रियता के चलते उन्हें मौका नहीं मिल सका।
इस पूरे ऑपरेशन में बीट आरक्षकों की भूमिका अहम रही, जिनकी सतर्कता और त्वरित सूचना के कारण आरोपियों की गिरफ्तारी संभव हो सकी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान one plus 15 launch in india